मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि इस वर्ष 26 और 27 मार्च दोनों दिन होने के कारण श्रद्धालु दो दिनों तक भगवान राम की भक्ति में लीन रहेंगे। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया है।
नेताओं ने दी रामराज्य की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन त्याग, तप और संयम का प्रतीक है। उन्होंने एक्स पर लिखा, उनके आदर्श अनंतकाल तक मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने प्रभु राम को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा बताया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी बधाई संदेश में रामराज्य की परिकल्पना को न्यायप्रिय समाज के लिए जरूरी बताया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस पावन अवसर पर देश की समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प को दोहराया।
कला जगत में छाया राम नाम सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि मनोरंजन जगत की हस्तियां भी पीछे नहीं रहीं। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने बेहद संक्षिप्त और प्रभावशाली अंदाज में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, राम में मर्यादा है, राम में शक्ति है। यही जीवन की सच्ची भक्ति है।
सोशल मीडिया पर गूंजा जय श्री राम देशभर के मंदिरों और घरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सुबह से ही जय श्री राम के संदेशों की बाढ़ आ गई है। पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी और सद्गुरु समेत देश की कई नामचीन हस्तियों ने भी नागरिकों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। पूरा देश आज भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।
देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना… pic.twitter.com/nOQzwTpfRi
— Narendra Modi (@narendramodi) March 26, 2026
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला: एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती, क्या आम आदमी को मिलेगा फायदा?
दिल्ली की बारिश देख याद आया पुराना संसद भवन, नए भवन में भीगते नजर आए सांसद
पश्चिम एशिया युद्ध पर पीएम मोदी का बड़ा कदम: कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे अहम बैठक, मचेगी हलचल?
वायरल वीडियो पर घमासान: तेजस्वी यादव पर FIR की तैयारी, दानिश रिजवान ने दी सफाई
उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: 36 जिलों में 6 दिन के लिए IMD का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
डीएम का इंतजार, मंत्री की नाराजगी: कन्नौज में सरकारी कार्यक्रम से बिना उद्घाटन लौटे असीम अरुण
चलती बस में नाबालिग से शर्मनाक हरकत: सोती हुई लड़की को छूता रहा कंडक्टर, वीडियो वायरल होते ही हुआ गिरफ्तार
IPL 2026: कमेंट्री बॉक्स में अश्विन और उमेश यादव की एंट्री, दिग्गजों से सजा मेगा इवेंट का पैनल
हॉर्मुज के बाद अब आंसुओं के द्वार पर संकट: क्या ईरान बंद कर देगा दुनिया की तेल की सप्लाई?
IPL 2026: दिग्गजों ने चुन ली अपनी प्लेऑफ टीमें, इन 3 नामों पर हर किसी को भरोसा!