इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने खुलकर बात की है। शॉ एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे।
दिल्ली कैपिटल्स ने फिर जताया भरोसा IPL 2025 की नीलामी में पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे थे, जो उनके करियर का एक कठिन दौर था। हालांकि, 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा है और अब वे इसे एक नए मौके के रूप में देख रहे हैं।
मैं पहले से तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहा हूं टीम इंडिया में वापसी को लेकर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए शॉ ने कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि मुझे भारतीय टीम में वापस आना है। मैं इसीलिए खेल रहा हूं और इतनी मेहनत कर रहा हूं। मैं पहले जितनी मेहनत करता था, आज उससे तीन गुना ज्यादा कर रहा हूं। मैं वापसी के लिए 100% नहीं, बल्कि 200% दे रहा हूं।
गलतियों से सीखा, अब परिपक्वता पर जोर अपने करियर के उतार-चढ़ाव और अनुशासन पर बात करते हुए शॉ ने कहा, जो भी उतार-चढ़ाव आए, मैंने उनका सम्मान के साथ और मुस्कुराकर सामना किया। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आपको अपनी गलतियां खुद समझ आने लगती हैं। अब मुझे किसी मेंटर की जरूरत नहीं है कि वो मुझे मेरी गलती बताए, मैं खुद उन्हें समझ लेता हूं और आगे बढ़ जाता हूं।
अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर पृथ्वी शॉ ने 18 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने 2018 में अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा था। अब तक खेले गए 5 टेस्ट मैचों में उनके नाम 339 रन हैं। इसके अलावा 6 वनडे और 1 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
आईपीएल में प्रदर्शन आईपीएल में शॉ का रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है। 2018 से 2024 के बीच उन्होंने 79 मैचों में 1893 रन बनाए हैं, जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रन रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसकों को उम्मीद है कि 2026 के सीजन में शॉ का बल्ला फिर से पुरानी लय में नजर आएगा।
VIDEO | On the comeback to the Indian Team, cricketer Prithvi Shaw says, There’s no doubt that I have to come back to the Indian team. That’s exactly why I’m playing and why I’m working so hard. The amount of effort I used to put in, I put in three times more today. I don’t… pic.twitter.com/jgDhq2Iuq4
— Press Trust of India (@PTI_News) March 25, 2026
आरजी कर पीड़िता की मां बनीं उम्मीदवार: बंगाल चुनाव में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक
मिडिल ईस्ट संकट: घबराएं नहीं, भारत के पास है ईंधन का पर्याप्त भंडार; सरकार ने सर्वदलीय बैठक में दिया भरोसा
मंत्री से प्रोफेसर बने अशोक चौधरी: क्लास में पहुंचते ही बोले- थोड़ा नर्वस हूं
IPL 2026: CSK की ओपनिंग जोड़ी पर सस्पेंस खत्म, ऋतुराज गायकवाड़ ने खोला बड़ा राज
भोपाल से ओरछा अब हवा में होगी तीर्थ यात्रा, रामनवमी से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
48 साल का रिश्ता खत्म: कांग्रेस को 28 मार्च तक अपना ऐतिहासिक मुख्यालय खाली करने का अल्टीमेटम
मेरा नाम मुस्तफा है, प्रोपेगैंडा होता तो मुकेश को लेते... : धुरंधर 2 के एक्टर ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की तीसरी सूची जारी, आरजी कर पीड़िता की मां को मिला टिकट
बांग्लादेश: पद्मा नदी में समाई यात्रियों से भरी बस, हादसे में 23 की मौत; रेस्क्यू जारी
Jio को टक्कर देने आया BSNL का धाकड़ Spark Plan , 399 रुपये में 3300GB डेटा का धमाका