पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आगामी सीजन की शुरुआत से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक शर्मनाक नजारा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के गैर-पेशेवर रवैये पर अपना आपा खो बैठे।
वॉर्नर की बात के बीच में हो रही थी गपशप मामला तब बिगड़ा जब डेविड वॉर्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उसी दौरान शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील अपनी ही धुन में बातचीत करने में व्यस्त थे। उनकी यह हरकत वॉर्नर को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने बीच में ही अपनी बात रोक दी।
वॉर्नर ने सिखाया अनुशासन का पाठ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इस बचकाने व्यवहार पर वॉर्नर काफी चिढ़ गए। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए तीखे शब्दों में कहा, क्या दिक्कत है जेंटलमैन? माफी चाहता हूं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि यहां हमारे बीच स्कूल के बच्चे बैठे हैं। वॉर्नर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सीधे शाहीन अफरीदी को बनाया निशाना वॉर्नर ने विशेष रूप से पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी को निशाने पर लिया। जब वह बोल रहे थे, तब शाहीन अपने साथी कप्तानों के साथ हंसी-मजाक में मग्न थे। वॉर्नर ने न केवल उन्हें टोका, बल्कि उन्हें पेशेवर (Professional) तरीके से व्यवहार करने की नसीहत भी दी।
कराची किंग्स की कमान संभालेंगे वॉर्नर बता दें कि डेविड वॉर्नर पीएसएल 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। पिछले सीजन में वॉर्नर ने 11 मैचों में 368 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी थी। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन पिछले साल अच्छा रहा था, लेकिन टीम एलिमिनेटर मुकाबले में लाहौर कलंदर्स से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस बार वॉर्नर अनुशासित टीम के साथ खिताब के दावेदार के रूप में उतरेंगे।
🗣️ “What’s wrong gentlemen? Sorry we’ve got some school kids here”
— Usman (@jamilmusman_) March 25, 2026
- David Warner on guys being unprofessional at the captains day press conference pic.twitter.com/gJRDtTAw8t
आंध्र प्रदेश: सड़क हादसे में जलकर खाक हुई बस, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी की हरकत पर भड़के डेविड वॉर्नर, बोले- क्या ये स्कूल के बच्चे बैठे हैं?
वन वेंजेंस फॉर ऑल : ईरान के AI वीडियो ने मचाई खलबली, अमेरिका के अंत का दिखाया खौफनाक मंजर
जनता मार डालेगी : ईरान समझौते के लिए बेचैन, पर सार्वजनिक रूप से कहने में डरा ट्रंप का दावा
बांग्लादेश: खिलौने की तरह नदी में गिरी बस, 23 लोगों की मौत से मचा कोहराम
यूपी बोर्ड 2026-27 का महा-प्लान जारी: जानें कब होगी आपकी परीक्षा, क्या है पूरा शेड्यूल
अयोध्या में दिग्विजय सिंह: रामलला के दर्शन कर बोले- हम धर्म की राजनीति नहीं करते
तेल अवीव के आसमान में हजारों कौओं का डेरा, क्या यह किसी बड़ी अनहोनी का संकेत है?
नासिक का अघोरी कांड: 5 नरबलि का संदेह और महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल
ईरान का भारत को भावुक पैगाम : कश्मीर के समर्थन से गदगद हुआ IRGC, कहा- हम कभी नहीं भूलेंगे