पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के आगाज से ठीक पहले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस विवादों के घेरे में आ गई है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों और मीडिया के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली।
पत्रकार के तीखे सवालों से झल्लाए शाहीन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब शादाब खान और बाबर आजम से उनके भविष्य और स्ट्राइक रेट को लेकर कठिन सवाल पूछे गए, तो बाकी खिलाड़ी संयमित नजर आए। हालांकि, जब शाहीन अफरीदी की कप्तानी और उनकी भूमिका पर सवाल उठा, तो वह अपना आपा खो बैठे।
पीएसएल पर सवाल पूछिए, देश पर नहीं सवाल का जवाब देने के लिए जब शादाब खान ने माइक संभाला, तो शाहीन अफरीदी ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। शाहीन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, अभी हम पीएसएल खेल रहे हैं, इसलिए सवाल भी पीएसएल से पूछिए। जब हम पाकिस्तान क्रिकेट के लिए खेलेंगे, तब आप ये पूछिएगा, तब आपको अच्छा जवाब मिलेगा।
डेविड वॉर्नर ने भी सुनाई खरी-खोटी इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक और वीडियो चर्चा में है। कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर जब मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे, तब शाहीन अफरीदी, साउद शकील और मोहम्मद रिजवान आपस में बातचीत कर रहे थे।
वॉर्नर को यह व्यवहार पसंद नहीं आया और उन्होंने बीच में ही शाहीन को टोकते हुए स्कूल जाने वाला बच्चा तक कह दिया। अनुभवी खिलाड़ी की इस फटकार ने सोशल मीडिया पर शाहीन की खूब आलोचना कराई है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। फैंस शाहीन अफरीदी के इस आक्रामक रवैये और प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुशासन की कमी पर सवाल उठा रहे हैं। यह घटना पीएसएल 2026 के शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ते दबाव को दर्शाती है।
🚨 Pakistani journalist COOKS Shaheen Shah Afridi and Babar Azam
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 25, 2026
Bro really woke up and chose violence! 😭
The man openly questioned Babar’s T20 strike rate and asked if he even deserves his spot as a T20 player, then immediately went after Shaheen’s captaincy credentials. 💀 pic.twitter.com/5HrkwdbGYX
पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह: यूपी से लेकर देश भर के पेट्रोल पंपों पर मची अफरातफरी
पहले गले लगाया, फिर चाकू से गोद दिया : दिल्ली में 15 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्या, मां का रो-रोकर बुरा हाल
IPL 2026: पहले मुकाबले में आरसीबी की नई सेना तैयार, रजत पाटीदार की कप्तानी में ऐसी होगी प्लेइंग-11
SAFF U-20 चैंपियनशिप: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानिए कब और कहां देख सकेंगे मैच
मौत का सफर: बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस पलक झपकते ही समाई पद्मा नदी में, मची चीख-पुकार
चैत्र नवरात्रि 2026: माँ सिद्धिदात्री की महिमा और कन्या पूजन का विशेष महत्व
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत को सुरक्षा कवच , सरकार ने विपक्ष को दिया भरोसा
मेरे सारे 6 सीन काट दिए, आखिर मुझसे क्या दुश्मनी है? आदित्य धर पर भड़के धुरंधर 2 के एक्टर
ईरान का सीधा हमला: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना
खाली स्टेडियम देख भड़के बाबर आजम, PSL 2026 में क्राउड को खींचने के लिए दिया ये सटीक फॉर्मूला