आईपीएल 2026 के आगाज़ से ठीक पहले क्रिकेट जगत में जुबानी जंग छिड़ गई है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब महज 3 दिन बचे हैं, लेकिन उससे पहले दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और योगराज सिंह के बीच हुए विवाद ने सुर्खियां बटोर ली हैं।
क्या था अश्विन का बयान? अश्विन ने हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर के लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में भविष्य पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि टीम में मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी जैसे धाकड़ तेज गेंदबाजों की मौजूदगी में अर्जुन के प्लेइंग 11 में खेलने की कोई गुंजाइश नहीं है। अश्विन के मुताबिक, जब तक कोई बड़ा इंजरी संकट न आ जाए, अर्जुन का खेलना नामुमकिन है।
योगराज सिंह का तीखा पलटवार अश्विन की यह टिप्पणी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को नागवार गुजरी। उन्होंने अश्विन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, अश्विन बकवास कर रहा है। उसे पता होना चाहिए कि टीवी पर बैठकर किसी खिलाड़ी के बारे में क्या बोलना है। तुम कौन हो? तुम क्या हो?
अर्जुन को लेकर किया बड़ा दावा गुस्से में नजर आए योगराज सिंह इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, अर्जुन तेंदुलकर को मेरे पास भेजो। मैं चुनौती देता हूं कि मेरे साथ 6 महीने बिताकर वह दुनिया के सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ देंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मैं अपनी दाढ़ी कटवा लूंगा।
आईपीएल में अर्जुन का संघर्ष अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल का सफर अब तक चुनौतीपूर्ण रहा है। 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले अर्जुन को पिछले कुछ सीजन में बहुत कम मौके मिले हैं। आईपीएल 2024 में उन्हें पूरे सीजन में सिर्फ एक मैच खेलने को मिला, जिसमें वह कोई विकेट नहीं ले सके थे।
क्या लखनऊ में बदलेगी किस्मत? इस बार अर्जुन ट्रेड के जरिए ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने हैं। वह काफी समय से कैंप में जमकर पसीना बहा रहे हैं। अब सबकी नजरें इस पर हैं कि क्या पंत और टीम मैनेजमेंट उन्हें अपनी प्लेइंग 11 में शामिल कर भरोसा जताएंगे या फिर अश्विन की भविष्यवाणी सही साबित होगी।
*🚨 MASSIVE STATEMENT BY YOGRAJ SINGH ON YOUTUBER RAVICHANDRAN ASHWIN 🚨
— Harshit (@I_am_Harshit_17) March 25, 2026
Ashwin said Arjun Tendulkar wouldn’t make it into the playing 11 of LSG and that didn’t go down well with Yograj Singh, who reacted quite strongly.
Yograj Singh Ashwin is talking bullshit, this guy what do… pic.twitter.com/xknG1hO4aG
उड़ान भरने को तैयार भारत: कैबिनेट का UDAN 2.0 को बड़ा तोहफा, 28,840 करोड़ रुपये मंजूर
IPL बनाम PSL: पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच छिड़ी पैसे की जंग , सलमान बट और अहमद शहजाद आमने-सामने
3 बार मौत को चकमा देने वाला 25 लाख का इनामी नक्सली पापा राव ने टेके घुटने
तेहरान का बदला सुर: ट्रंप का दावा, ईरान अब कभी नहीं बना पाएगा परमाणु बम
दिल्ली विधानसभा बम धमाके की धमकी: 1:40 बजे का टाइम बॉम्ब अलर्ट, तमिलनाडु तक पहुंची जांच की आंच
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों का सच: क्या वाकई खत्म हो रहा है ईंधन का भंडार?
होर्मुज में ईरान की सख्ती: पाकिस्तान जा रहे जहाज को IRGC ने खदेड़ा, शहबाज सरकार को बड़ा झटका
क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद क्यों बढ़ी लोगों की चिंता
दिल्ली एयरपोर्ट पर दुर्गा स्तुति का वीडियो: बीजेपी नेता माधवी लता घिरीं विवादों में
13 साल की लंबी जंग खत्म: पैसिव यूथेनेशिया पाने वाले हरीश राणा का निधन, अंगदान कर दी नई जिंदगी