दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा, जो पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे, का सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। हरीश का जीवन पिछले एक दशक से अधिक समय से मौत और जिंदगी के बीच झूल रहा था। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में पैसिव यूथेनेशिया (निष्क्रिय इच्छामृत्यु) प्रक्रिया के तहत रखा गया था।
अंतिम संस्कार में छलके पिता के आंसू मंगलवार को दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में हरीश राणा का अंतिम संस्कार किया गया। इस भावुक मौके पर उनके पिता बेहद बेबस नजर आए। मास्क के पीछे छिपा उनका चेहरा और नम आंखें उस गहरे दर्द को बयां कर रही थीं, जिसे उनका परिवार पिछले 13 सालों से ढो रहा था। परिजनों के लिए यह विदाई बेहद कठिन रही।
मानवता की मिसाल: अंगदान से दी नई उम्मीद हरीश राणा के परिवार ने दुख की इस घड़ी में एक बड़ा और प्रेरणादायक फैसला लिया। एम्स के सूत्रों के अनुसार, हरीश के शरीर से दो कॉर्निया और हार्ट वाल्व जैसे महत्वपूर्ण टिश्यू दान किए गए हैं। चिकित्सा जगत में इसे अंगदान की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम माना जा रहा है, जिससे कई अन्य लोगों को नई जिंदगी मिल सकेगी।
13 साल पहले हुआ था वो भयानक हादसा हरीश के साथ यह त्रासदी साल 2013 में हुई थी, जब वे चंडीगढ़ के एक हॉस्टल की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए थे। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण वे लगातार 13 वर्षों तक कोमा की स्थिति में रहे। इस पूरी अवधि में उनके माता-पिता ने हर संभव कोशिश की और इस अंतहीन पीड़ा को सहन किया।
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक हस्तक्षेप 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में निर्देश देते हुए एम्स को हरीश को पैलिएटिव केयर में भर्ती करने को कहा था ताकि उनका मेडिकल इलाज एक योजनाबद्ध तरीके से बंद किया जा सके। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि इलाज बंद करने की प्रक्रिया गरिमापूर्ण होनी चाहिए। इसी आदेश के तहत डॉक्टरों ने धीरे-धीरे उनका दाना-पानी (सपोर्ट सिस्टम) हटाना शुरू किया था।
*#WATCH | Harish Rana, the first person who was granted passive euthanasia in India, died at AIIMS on March 24, cremated in Delhi pic.twitter.com/sHWG7xYQrC
— ANI (@ANI) March 25, 2026
ईरान-अमेरिका जंग का असली मास्टरमाइंड कौन? भारतीय इंटेलिजेंस का दावा साबित हुआ सटीक
ऑस्ट्रेलिया में लुटेरों पर भारी पड़ा भारतीय: अकेले दो को जमकर कूटा, वीडियो देख लोग बोले- यह है देसी दम
क्या धुरंधर 2 के आगे झुकेंगे अक्षय कुमार? भूत बंगला की रिलीज और क्लैश पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
डॉक्टर साहब का अजीबोगरीब जुगाड़ : टूटा अंगूठा, प्लास्टर पूरे पैर पर!
आईपीएल से पहले कार्तिक त्यागी का तूफानी प्रदर्शन: एक ओवर में झटके 3 विकेट, आखिरी गेंद पर पलटा पासा
IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी देख कांपे बल्लेबाज, क्या लखनऊ सुपर जायंट्स में बदलेगी किस्मत?
ऊना का खौफनाक मंजर: 15-15 फुट के दो विशालकाय अजगरों ने मचाया हड़कंप, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
चोरी हुए 7 कुत्तों ने खुद को कराया आजाद, 17 किमी पैदल चलकर घर लौटे वफादार साथी
तिरंगे वाली दाढ़ी का वर्ल्ड टूर: Mahindra XUV ने बदली इस फैन की तकदीर
टेक्सास की वैलेरो रिफाइनरी में जोरदार धमाका: आसमान में उठा काले धुएं का गुबार, इलाके में अलर्ट