देश के कई प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें जंगल की आग की तरह फैल गई हैं। इस पैनिक के कारण पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आलम यह है कि कई जगहों पर लोग सुबह 5 बजे से ही अपनी गाड़ियों के साथ कतारों में लग गए हैं।
पंपों पर लगा नो स्टॉक का बोर्ड अफवाह का असर इतना गहरा है कि घबराए हुए लोग बोतल और डिब्बे लेकर पेट्रोल पंपों पर दौड़ पड़े हैं। मांग अचानक इतनी बढ़ गई है कि कई पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया है और संचालकों को नो स्टॉक के बोर्ड लगाने पड़े हैं। नागपुर, हैदराबाद और उज्जैन जैसे शहरों में स्थिति सबसे अधिक तनावपूर्ण है।
प्रशासन की अपील: तेल की कोई कमी नहीं सरकार और स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। कहीं भी किसी तरह की कमी नहीं है। उज्जैन और बुरहानपुर जैसे जिलों में पुलिस को तैनात करना पड़ा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे पैनिक बाइंग से बचें और अफवाहों पर भरोसा न करें।
LPG गैस के लिए भी मची मारामारी पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ रसोई गैस (LPG) को लेकर भी लोगों में भारी बेचैनी है। नोएडा से लेकर चंडीगढ़ तक गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग अपनी बारी के इंतजार में रातें जागकर बिता रहे हैं। नोएडा के निवासियों का दावा है कि उन्हें पिछले कई दिनों से सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं।
मिडिल ईस्ट तनाव का असर? जानकारों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण देश में पहले से ही सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसी डर का फायदा उठाकर फैलाई गई अफवाहों ने आम जनता में पैनिक पैदा कर दिया है। सरकार बार-बार दोहरा रही है कि आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू है।
*पेट्रोल के लिए मची होड़, देश के कई शहरों में पंपों पर लंबी कतारें; सुबह 5 बजे से पहुंच रहे लोग#PetrolPump #FuelCrisis #PetrolDiesel #Nagpur #Hyderabad @IMinakshiJoshi @AmitPalit_3 pic.twitter.com/V5GvO3HQQ3
— India TV (@indiatvnews) March 25, 2026
बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी फॉर्म जारी: कम नंबरों से हैं परेशान? तो ऐसे बढ़वाएं अपने मार्क्स
चैत्र नवरात्रि: दुष्टों का नाश करने वाली माँ कालरात्रि का सातवां दिन, जानें पूजा विधि और रहस्य
IPL 2026 से पहले Jio का धमाका: 3 महीने के रिचार्ज पर 1 महीना फ्री, मिलेगा अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट
महाराष्ट्र में पैनिक बाइंग का दौर: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, तेल कंपनियों ने कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान
कोई रोना मत : 13 साल के कोमा के बाद हरीश राणा को मिली अंतिम विदाई, पिता के शब्दों ने रुलाया पूरा श्मशान
धर्म बदला तो आरक्षण गया: सुप्रीम कोर्ट ने SC स्टेटस पर खींची साफ लकीर
बिहार में मौसम का यू-टर्न : 50 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी, 26 मार्च से 5 दिन तक भारी अलर्ट
रोना तो हमें चाहिए... : 16 साल पहले रणवीर सिंह को देख शाहरुख खान ने क्यों कही थी ये बात?
बंगाल चुनाव में ओवैसी और हुमायूं कबीर का धमाका गठबंधन, 20 बड़ी रैलियों का शंखनाद
अरमान मलिक फिर बने पिता: 5वीं बार खुशखबरी पर इंटरनेट हुआ दो फाड़, यूजर्स ने बनाया फैमिली ट्री