नई दिल्ली: देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही तमाम चर्चाओं और खबरों पर सरकार ने पूर्ण विराम लगा दिया है। हाल ही में यह दावा किया जा रहा था कि सरकार ने गैस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे आम उपभोक्ताओं में भ्रम और पैनिक की स्थिति पैदा हो गई थी।
क्या थीं अफवाहें? बीते दिनों खबरें वायरल हो रही थीं कि डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ता अब 35 दिन में ही बुकिंग कर सकेंगे, जबकि सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए 45 दिन का नियम लागू कर दिया गया है। इन खबरों ने खासकर गृहणियों और आम उपभोक्ताओं को असमंजस में डाल दिया था।
सरकार ने क्या दी सफाई? सरकार ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि पुराने नियम ही प्रभावी रहेंगे।
जानें क्या हैं असल नियम:
पैनिक बुकिंग से बचें अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि डबल सिलेंडर या उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए किसी भी नए नियम का गठन नहीं किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराहट में आकर ( पैनिक बुकिंग ) गैस सिलेंडर बुक न करें।
पर्याप्त स्टॉक मौजूद तेल मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सप्लाई चेन में कहीं भी कोई कमी नहीं है। अनावश्यक बुकिंग से सप्लाई सिस्टम पर बेवजह का दबाव पड़ता है, जिसे करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
अफवाहों से रहें सावधान सरकार ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर तैरने वाली बिना पुष्टि की खबरों पर भरोसा न करें। किसी भी सरकारी नियम या बदलाव की जानकारी के लिए केवल पीआईबी (PIB) या पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक हैंडल जैसे विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें।
Clarification: LPG Refill Booking Timings
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 25, 2026
Reports circulating in sections of the news and on social media about changes in LPG refill booking norms are incorrect.
There is no change in LPG refill booking norms.
• Minimum gap between two refill bookings remains:
– 25 days in… pic.twitter.com/QqTlQYPaHp
बंगाल चुनाव में ओवैसी और हुमायूं कबीर का धमाका गठबंधन, 20 बड़ी रैलियों का शंखनाद
Realme 16 5G का नया सेल्फी मिरर फीचर बदल देगा फोटो लेने का अंदाज, iPhone जैसा होगा लुक!
अक्षय कुमार ने मुझे धक्का नहीं दिया: राजपाल यादव ने वायरल वीडियो के पीछे का सच बताया
हरीश राणा अलविदा: मौत के बाद भी धड़केगा दिल , माता-पिता के साहसिक फैसले ने दी कई लोगों को नई जिंदगी
मंदिर के बाहर लड़के का अजीबोगरीब डांस, लोग बोले- शर्म मुझे आ रही है!
लॉन्च से पहले ही लीक हुई Samsung के नए स्मार्टफोन्स की कीमतें, जानें क्या होगा खास
I Love You कहना पड़ा महंगा: लड़की ने सिर पर दे मारी चाय की केतली, फिर शुरू हुआ महा-संग्राम
वो बैकुंठ में हैं : धुरंधर 2 में अतीक अहमद वाले सीन पर भड़के अफजाल अंसारी, बयान ने छेड़ा नया विवाद
KKR का ऐतिहासिक फैसला: जर्सी नंबर 12 को हमेशा के लिए किया रिटायर, आंद्रे रसेल के सम्मान में झुका सिर
विराट कोहली का 18 नंबर से नाता टूटा? IPL ओपनिंग मैच में पहनेंगे 11 नंबर की जर्सी, वजह कर देगी भावुक