नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद अक्सर लोग जोश में उसे तुरंत इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना सिक्योरिटी सेटिंग्स के आपका फोन एक बड़ी मुसीबत बन सकता है? गृह मंत्रालय की साइबर सिक्योरिटी विंग (I4C) ने चेतावनी दी है कि फोन का सेटअप करना ही काफी नहीं है, उसमें सुरक्षा कवच लगाना भी बेहद जरूरी है।
क्यों है सिक्योरिटी सेटिंग्स जरूरी? अगर आपका फोन चोरी हो जाता है या कहीं खो जाता है, तो बिना सुरक्षा के आपका निजी डेटा, फोटो और सबसे महत्वपूर्ण—आपके बैंक अकाउंट से जुड़े OTP किसी गलत हाथ में पड़ सकते हैं। I4C ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स को इन सेटिंग्स को तुरंत इनेबल करने की सलाह दी है।
फाइंड माय डिवाइस (Find My Device) को दें प्राथमिकता नया फोन सेटअप करते समय Find My Device को एक्टिवेट करना न भूलें। एंड्रॉइड में यह फीचर डिफॉल्ट रूप से आता है। सेटिंग्स में जाकर इसे ऑन करें ताकि आप अपने खोए हुए फोन की लोकेशन लाइव ट्रैक कर सकें। साथ ही, रिमोट लॉक और ऑफलाइन फाइंडिंग जैसे फीचर्स को भी चालू रखें ताकि फोन स्विच ऑफ होने पर भी उसे ढूंढा जा सके।
लॉक स्क्रीन पर OTP छिपाएं अक्सर लोग लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन को ऑन रखते हैं, जिससे आपका OTP लॉक स्क्रीन पर ही दिख जाता है। फोन की सेटिंग्स में जाकर Lock Screen Notifications पर जाएं और Sensitive Notifications को तुरंत ऑफ कर दें। यह आपके बैंकिंग ट्रांजेक्शन को सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका है।
पावर ऑफ करने के लिए पासवर्ड अनिवार्य करें आजकल कई स्मार्टफोन (जैसे Realme, Oppo, OnePlus) में Request Password to Power Off का फीचर मिलता है। इसे इनेबल करने से कोई भी आपका फोन आसानी से स्विच ऑफ नहीं कर पाएगा। इससे चोर आपके फोन को एयरप्लेन मोड में नहीं डाल पाएगा और उसे ट्रैक करना आसान होगा।
सिम लॉक का रखें ध्यान सिम कार्ड को लॉक करना न भूलें। सिम लॉक होने से कोई भी आपके कार्ड को दूसरे फोन में नहीं डाल पाएगा। यह कदम आपको सिम स्वैप स्कैम जैसी खतरनाक धोखाधड़ी से बचाएगा। यदि आप ये बेसिक सेटिंग्स आज ही कर लेते हैं, तो आपका डेटा और डिवाइस दोनों सुरक्षित रहेंगे।
Phone kharidne ke baad sirf use karna hi kaafi nahi, uski security setup karna bhi utna hi zaroori hai.
— CyberDost I4C (@Cyberdost) March 24, 2026
Agar phone kho jaye ya chori ho jaye, toh bina security settings ke aapka data, OTPs aur personal information risk mein aa sakta hai.#MobileSecurity #PhoneSafety pic.twitter.com/zvX6iwBvpe
ट्रंप के वादों के बीच तेहरान में अस्पताल पर हमला, मलबे में तब्दील हुई स्वास्थ्य सेवा
दिल्ली: करोल बाग में रोंगटे खड़े कर देने वाला बस हादसा, पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत
लॉन्च से पहले ही लीक हुई Samsung के नए स्मार्टफोन्स की कीमतें, जानें क्या होगा खास
वोटर लिस्ट में अंडर ट्रायल हुए अभिषेक बनर्जी: चुनाव आयोग पर भड़की टीएमसी, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली एयरपोर्ट के प्रार्थना कक्ष में दुर्गा सूक्तम का पाठ: माधवी लता के वीडियो पर मचा बवाल
टेक्सास की वैलेरो रिफाइनरी में भीषण धमाका; आसपास के इलाकों में शेल्टर-इन-प्लेस अलर्ट जारी
36 की उम्र में सुपरमैन बने मनीष पांडे, हवा में उड़कर लपका नामुमकिन कैच
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी: सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा दावा: हमने उनके डिफेंस बेस से लेकर नेतृत्व तक सब तबाह कर दिया
दिल्ली में बड़ा बस हादसा: करोल बाग में अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर, 2 की मौत, 23 घायल