बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार की शाम खौफनाक मंजर देखने को मिली। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी और चतुर्भुज स्थान इलाके में एक मामूली झूले के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह झड़प देखते ही देखते वर्चस्व की लड़ाई में बदल गई, जिसमें 50 से ज्यादा लोग लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ एक-दूसरे पर टूट पड़े।
क्या है पूरा मामला? विवाद की शुरुआत हाफिज चौक पर लगे एक झूले से हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मैंगो और लक्की नाम के दो युवकों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। रविवार को यह तनातनी हिंसक झड़प में बदल गई। शुक्ला रोड की ओर से आए दर्जनों नकाबपोश युवकों ने अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
20 मिनट तक चला उपद्रव करीब 20 मिनट तक चले इस उपद्रव ने पूरे इलाके को दहला दिया। सड़क पर पत्थर बरसने लगे और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक सिपाही समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी महिलाओं और मासूम बच्चों को भी अपना निशाना बनाया।
सीसीटीवी से खुली पोल इस पूरी हिंसक वारदात की तस्वीरें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे उपद्रवी कानून को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम हमले कर रहे हैं। पुलिस अब इन्हीं वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी नगर थाना प्रभारी अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मयूर, मैंगो और लक्की को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल इलाके में तनाव बरकरार है, जिसे देखते हुए संवेदनशील जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला है।
*मुजफ्फरपुर: नगर थाना क्षेत्र में पुरानी गुदड़ी रोड स्थित छोटी मजार के पास झूला झूलने और वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. करीब 20 मिनट चली पत्थरबाजी में एक सिपाही समेत 10 लोग घायल हुए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की.#Muzaffarpur #Bihar #Clash… pic.twitter.com/AN6or3blDL
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) March 23, 2026
हिमाचल का खौफनाक वीडियो: जंगल में पेड़ की जड़ों की तरह लिपटे मिले 15-15 फुट के दो विशाल अजगर
पटना यूनिवर्सिटी में पोस्टर वॉर : मनुस्मृति दहन के बाद कैंपस की दीवारों पर भड़काऊ नारों का कब्ज़ा
होटल स्टाफ का अनोखा जुगाड़: गोवा के बीच पर समुद्र में डूबते-डूबते बची गुजरात के टूरिस्ट की फॉर्च्यूनर
गैस नहीं तो दही-चूड़ा खाओ: मुसीबत में फंसे मजदूरों को सुपरवाइजर का अजीबोगरीब ज्ञान वायरल
मुरलीधरन की फिरकी पर बाल-बाल बचे संजू सैमसन, धोनी की चूक से मिली नई जिंदगी
क्या लंबा खिंचेगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप की टीम ने खोल दिए पत्ते
शहीद दिवस: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को नमन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
मैदान पर उतरे माही तो आंसुओं में डूबी फैन, क्या ये है एमएस धोनी का आखिरी IPL?
पूर्व RAW एजेंट की चेतावनी: मिसाइल से घातक ईरान का हाइब्रिड वॉर , US-यूरोप पर मंडराया बड़ा खतरा
4 साल सत्ता में मौज, अब चुनावी मंच पर आंसू : संजय निषाद के इमोशनल ड्रामा पर घिरे राजनीति के गलियारे