बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज दोपहर 1:30 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा।
नतीजों की घोषणा एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र भी मौजूद रहेंगे।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्र अपना रिजल्ट केवल दो आधिकारिक वेबसाइटों पर ही देख सकेंगे। अन्य किसी अनधिकृत लिंक पर भरोसा न करें। रिजल्ट चेक करने के लिए ये हैं आधिकारिक लिंक:
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट की थ्योरी परीक्षाएं इस साल 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की थीं। ये परीक्षाएं राज्य भर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई थीं।
यदि किसी छात्र को अपने अंकों पर संदेह है या वे उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच (स्क्रूटनी) करवाना चाहते हैं, तो बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के कुछ समय बाद ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देगा। छात्रों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
गौरतलब है कि साल 2025 में बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 12,92,313 छात्र शामिल हुए थे। उस दौरान बोर्ड का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.56% दर्ज किया गया था। इस साल भी छात्रों को बेहतर नतीजों की उम्मीद है।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #Inter_Result_2026 #BiharBoardResult pic.twitter.com/gU9ycp341o
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 23, 2026
हिमाचल का खौफनाक वीडियो: जंगल में पेड़ की जड़ों की तरह लिपटे मिले 15-15 फुट के दो विशाल अजगर
जान हथेली पर: बारिश में ट्रेन के दरवाजे से लटककर सफर करने को मजबूर यात्री
ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा, अब यूरोप की बारी : नेतन्याहू ने दी चेतावनी
इनकम टैक्स एक्ट 2025: अब पुराने और नए कानून की तुलना होगी आसान, विभाग ने पेश किया पैरेलल रीडिंग टूल
IPL 2026: नए रंग और नए जोश के साथ मैदान पर उतरेंगी 10 टीमें, देखें आपकी पसंदीदा टीम की जर्सी
रेलवे स्टेशन पर पति का हाईवोल्टेज ड्रामा : सरेआम चप्पल से खुद को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
क्या IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सफर? चेपॉक में फैंस के आंसुओं ने दी गवाही
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: एयर कनाडा का विमान ट्रक से टकराया, कई घायल
बिहार में खिलखिलाती धूप के बाद फिर बदलेगा मिजाज, 26 मार्च से आंधी-बारिश का अलर्ट
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे, मुजफ्फरपुर के छात्र के टॉप करने की चर्चा