जयपुर: राजस्थान इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय वायुसेना (IAF) की सुरक्षा से जुड़े एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। असम के चाबुआ एयर फोर्स स्टेशन पर तैनात एक नागरिक कर्मचारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले की कड़ी जनवरी 2026 में जैसलमेर में हुई झबारा राम की गिरफ्तारी से जुड़ी है। झबारा राम से पूछताछ के दौरान सुमित कुमार नामक व्यक्ति का नाम सामने आया। जांच एजेंसियों ने सुमित की हर हरकत पर कड़ी नजर रखी और उसे रंगे हाथों दबोचने के लिए जाल बिछाया।
गिरफ्तार आरोपी 36 वर्षीय सुमित कुमार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है। वह असम के डिब्रूगढ़ स्थित चाबुआ एयर फोर्स स्टेशन पर मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद पर तैनात था। सुमित ने अपने पद का फायदा उठाकर बेस से जुड़ी अत्यंत गोपनीय जानकारियां सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचाईं।
जांच में खुलासा हुआ है कि सुमित 2023 से ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था। वह पैसों के लालच में लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम की तैनाती और सैन्य अधिकारियों की गतिविधियों जैसी संवेदनशील जानकारी दुश्मन देश को भेज रहा था। उसने बीकानेर के नाल एयर फोर्स स्टेशन के बारे में भी जानकारियां लीक की थीं।
इतना ही नहीं, आरोपी ने पाकिस्तानी हैंडलर्स को भारत में सुरक्षित संचार के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में भी मदद की थी। इसके लिए उसने अपने सिम कार्ड और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया, ताकि उनकी पहचान छिपी रहे।
इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम द्वारा पकड़े जाने के बाद सुमित को जयपुर लाया गया। रविवार, 22 मार्च को उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act), 1923 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कड़क धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं।
*Jaipur: Rajasthan Intelligence has arrested a civilian employee from Air Force Station Chabua, Assam, on charges of espionage, exposing a major espionage network operating in the country. The accused was passing sensitive information related to the Indian Air Force to Pakistani… pic.twitter.com/pClWgHzx1f
— ANI (@ANI) March 22, 2026
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं PAN कार्ड के नियम: अब सिर्फ आधार से नहीं होगा काम, जानें जरूरी बदलाव
नंदीग्राम में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का सिर काटा, चुनावी माहौल में उबाल
जासूसी का बड़ा खुलासा: एयरफोर्स बेस में तैनात कर्मचारी पाकिस्तान को बेच रहा था देश की गोपनीय जानकारियां
7 करोड़ में बिका कांग्रेस टिकट? सुचित्रा देवी के संगीन भ्रष्टाचार के आरोपों से दिल्ली तक मची खलबली
क्या IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सफर? चेपॉक में फैंस के आंसुओं ने दी गवाही
IPL 2026: नए रंग और नए जोश के साथ मैदान पर उतरेंगी 10 टीमें, देखें आपकी पसंदीदा टीम की जर्सी
क्या ईरान-इज़रायल युद्ध से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट
धुरंधर 2 का ट्विस्ट और नबील गाबोल की यू-टर्न पॉलिटिक्स: अब मुंह छुपाते फिर रहे हैं पाकिस्तानी नेता!
टेस्ट या टी20? नितीश रेड्डी के जवाब ने ईशान किशन को भी कर दिया हैरान!
मिडिल ईस्ट की दहकती आग के बीच पुतिन को क्यों है मोदी का इंतजार?