धुरंधर 2 में बड़ी चूक: फाइट सीन में नजर आया कैमरामैन ? वीडियो देख दंग रह गए फैंस
News Image

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म अपनी भव्यता और कहानी के लिए तारीफें बटोर रही है, लेकिन हाल ही में सामने आई एक गलती ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

क्या है वायरल क्लिप का सच? फिल्म के एक इमोशनल फाइट सीन में रणवीर सिंह (हमजा) और उनके दोस्त पिंडा के बीच टकराव दिखाया गया है। फैंस का दावा है कि इस सीन के दौरान एक शीशे में गलती से कैमरामैन का रिफ्लेक्शन (परछाई) कैद हो गया है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे फिल्म की एडिटिंग पर सवाल उठने लगे हैं।

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया इस वायरल क्लिप को लेकर इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया है। जहां कुछ लोग इसे फिल्म की बड़ी तकनीकी चूक मान रहे हैं, वहीं कई इसे फेक या AI-जनरेटेड बता रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, यह तो नोलन की डार्क नाइट जैसी गलती हो गई, वे भी कैमरामैन को हटाना भूल गए थे। एक अन्य यूजर ने फिल्म में साउंड इफ़ेक्ट मिसिंग होने जैसी अन्य गलतियों की ओर भी इशारा किया है।

विवाद के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर दबदबा इन छोटी-मोटी गलतियों और विवादों का फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने मात्र 3 दिनों के भीतर भारत में 300 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड इसका आंकड़ा 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

सितारों से सजी है फिल्म फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि उनके साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं। भले ही तकनीकी गलतियां चर्चा का विषय बनी हों, लेकिन दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है और फिल्म लगातार कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मथुरा में फरसा बाबा की मौत के बाद बवाल: पुलिस ने बताया पूरा सच, ट्रक ड्राइवर की भी गई जान

Story 1

आईपीएल 2026: रोहित शर्मा का फैंस से बड़ा वादा, मुंबई इंडियंस को जिताएंगे छठा खिताब!

Story 1

ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर ईरान का खतरा : 8 देशों ने घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने की चेतावनी

Story 1

मथुरा सड़क हादसा: अफवाहों ने दी हिंसा को हवा, 13 उपद्रवी गिरफ्तार

Story 1

मुंडन संस्कार बना फैमिली इवेंट : बच्चे को अकेला न लगे, इसलिए पूरे परिवार ने भी मुंडवा लिए सिर

Story 1

अमेरिका के जले पर नमक: ग्रीनलैंड को लेकर ईरान की मास्टरस्ट्रोक चाल से ट्रंप खेमे में खलबली

Story 1

खामेनेई की मौत से पहले ही तैयार थी War Blueprint , इजरायल-अमेरिका पर ईरान के हमलों का असली सच आया सामने

Story 1

क्या रिंकू सिंह बनेंगे KKR के नए नंबर-4 ? अश्विन ने दी बड़ी सलाह

Story 1

धुरंधर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच आखिर क्यों ट्रोल हो रहीं दीपिका पादुकोण?

Story 1

ईद पर ईरान का मिसाइल प्रहार : यरुशलम के पवित्र स्थलों को बनाया निशाना