हादसे में हुई थी बाबा की मौत मथुरा के कोसी थाना क्षेत्र में 20 मार्च की रात एक भीषण सड़क हादसे में गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस ने अब इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।
पुलिस का बड़ा खुलासा, ड्राइवर की भी मौत मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जिस ट्रक से फरसा बाबा की टक्कर हुई थी, उस हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान अस्पताल में ट्रक ड्राइवर की भी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने बाबा के सहयोगी की शिकायत पर दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन एसएसपी ने कहा कि घटना के बाद कुछ अराजक तत्वों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाईं। इस अफवाह के कारण उपद्रवियों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और पथराव किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की जा रही है।
दक्ष चौधरी समेत 4 गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, मथुरा के बाहर से आए दक्ष चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जानबूझकर अफवाहें फैलाईं और सरकारी कामकाज में बाधा डाली। पुलिस ने दक्ष चौधरी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
प्रशासन की अपील और सुरक्षा व्यवस्था शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। पुलिस और मजिस्ट्रेट लगातार गश्त कर निगरानी रख रहे हैं। एसएसपी ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी खबर को बिना तथ्यों की जांच किए सोशल मीडिया पर शेयर न करें और अफवाहों से बचें।
*#WATCH | Uttar Pradesh: Mathura SSP Shlok Kumar says, Last night in Kosi Police Station limits, an accident occurred wherein Farsa Baba died. Based on the complaint of his colleague, a case of an accident was registered. Further action is being taken. Driver of the truck was… pic.twitter.com/v95CktkrXN
— ANI (@ANI) March 22, 2026
होर्मुज में ईरान का खेला जारी: F-35 के बाद अब F-15 फाइटर जेट को बनाया निशाना
धारावी में हैवानियत: पार्किंग विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या, भाई-भाई चिल्लाता रहा अश्विन
बर्फ की सफेद चादर में लिपटे बाबा केदार, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
हिमाचल का वित्तीय आपातकाल : CM से लेकर विधायकों तक की सैलरी पर कैंची, कर्मचारियों को राहत
ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर ईरान का खतरा : 8 देशों ने घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने की चेतावनी
IPL 2026: SRH कैंप में बवाल! प्रैक्टिस मैच में अपने ही गेंदबाज ने ईशान किशन को दी तीखी विदाई
अब्दुल बासित की अजीब दलील: अमेरिका हमला करे तो पाकिस्तान भारत पर दागे मिसाइल
JEE Main 2026: सेशन 2 की सिटी स्लिप जारी, मुजफ्फरपुर के छात्रों में बढ़ा जोश
SRH प्रैक्टिस मैच में बवाल: ईशान किशन को नौसिखिया गेंदबाज ने दिखाई उंगली, वीडियो वायरल
नासिक का एपस्टीन : फर्जी बाबा अशोक खरात मामले में सियासी उबाल, वारिस पठान ने उठाए बड़े सवाल