वाशिंगटन: अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मुलर का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मुलर को मुख्य रूप से साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के अभियान और रूस के बीच कथित संबंधों की जांच के लिए जाना जाता है।
परिवार ने दी जानकारी मुलर के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की है। बयान में कहा गया, अत्यंत दुख के साथ हम यह खबर साझा कर रहे हैं कि बॉब का कल रात निधन हो गया। परिवार ने फिलहाल उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया है और लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है।
ट्रंप का तीखा तंज रॉबर्ट मुलर के निधन की खबर पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने लिखा, अच्छा हुआ, मुझे खुशी है कि वह मर गए। अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। ट्रंप का यह बयान मुलर द्वारा की गई उस जांच की कड़वाहट को दर्शाता है, जिसे वह लंबे समय से विच हंट (चुड़ैलों का शिकार) करार देते आए थे।
कौन थे रॉबर्ट मुलर? रॉबर्ट मुलर को 4 सितंबर 2001 को तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने एफबीआई का छठा निदेशक नामित किया था। उन्होंने करीब 12 वर्षों तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली और 2013 में सेवानिवृत्त हुए।
विवादास्पद रूसी जांच मुलर को 2017 में न्याय विभाग द्वारा विशेष वकील नियुक्त किया गया था। उनका काम यह पता लगाना था कि क्या 2016 के चुनावों को प्रभावित करने के लिए ट्रंप अभियान ने रूस के साथ कोई अवैध समझौता किया था। दो साल तक चली इस लंबी और विवादास्पद जांच ने अमेरिकी राजनीति में काफी हलचल मचाई थी, जो लंबे समय तक ट्रंप के कार्यकाल पर एक साया बनकर रही।
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) March 21, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: देखना है जोर कितना , ईद के मंच से ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला
प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही चला बुलडोजर: गाजियाबाद में तोड़ा गया भगवान परशुराम का मंदिर, नाले में गिरी प्रतिमा
बंगाल चुनाव 2026: क्या EVM पर लगा इत्र तय करेगा वोटिंग का परिणाम? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
असम के रण में ममता का मास्टरस्ट्रोक , 17 उम्मीदवारों के साथ TMC की धमाकेदार एंट्री
IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने खोली राजस्थान रॉयल्स की पोल, क्या रियान पराग की कप्तानी में पलटेगी किस्मत?
क्या खत्म होने वाला है ईरान के खिलाफ युद्ध? ट्रंप के ताजा ऐलान से मची हलचल
धुरंधर 2: रणवीर सिंह की एक्टिंग देख दंग रह गईं रकुल प्रीत सिंह, फिल्म को बताया मास्टरपीस
रसेल के संन्यास के बाद KKR का फिनिशर कौन? अभिषेक नायर ने खोले तीन बड़े नाम
ईद की खुशियों के बीच वारिस पठान का केंद्र पर निशाना, बोले- युद्ध ने बढ़ाई देश में महंगाई
साथ रोने के भी पैसे! मुंबई के जुहू बीच पर दुख बांटने का अनोखा स्टार्टअप वायरल