आईपीएल 2026 के आगाज में अब महज 6 दिन बचे हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है।
कोविड पॉजिटिव होने पर मिली जान से मारने की धमकी वरुण चक्रवर्ती ने साहिबा बाली के साथ बातचीत में उस दौर को याद किया जब वे मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गए थे। आईपीएल 2021 के दौरान वरुण पहले खिलाड़ी थे जो कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके कारण पूरे टूर्नामेंट को बीच में ही स्थगित करना पड़ा था।
वरुण ने बताया, सोशल मीडिया पर मुझे बुरी तरह ट्रोल किया गया। उस समय लॉकडाउन में आईपीएल ही लोगों के मनोरंजन का एकमात्र जरिया था। जब टूर्नामेंट रुका, तो लोग इतने गुस्से में थे कि उन्होंने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि मैं मर जाऊं। वह दौर इतना बुरा था कि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।
केकेआर के लिए अहम कड़ी हैं वरुण 2019 से आईपीएल का हिस्सा रहे वरुण चक्रवर्ती केकेआर की गेंदबाजी लाइन-अप का मुख्य हथियार रहे हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल के 84 मैचों में 100 विकेट हासिल किए हैं। 7.58 की इकॉनमी और 5/20 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ उनका करियर काफी प्रभावशाली रहा है।
फॉर्म पर उठे हैं सवाल, क्या वापसी कर पाएंगे? हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वरुण का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उनके खराब फॉर्म के कारण क्रिकेट गलियारों में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर करने की मांग भी उठी थी।
अब आईपीएल के 19वें संस्करण में वरुण के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है। क्या वे केकेआर के भरोसे पर खरे उतरकर आलोचकों का मुंह बंद कर पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।
KKR का भविष्य इन दिग्गजों के कंधों पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन के लिए एक मजबूत स्क्वाड तैयार किया है। रिंकू सिंह, सुनील नरेन, कैमरून ग्रीन, रचिन रवींद्र और मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ियों के साथ टीम एक बार फिर खिताब की दावेदारी पेश करेगी। अब देखना यह है कि क्या वरुण चक्रवर्ती अपनी पुरानी लय को वापस पाकर टीम को जीत दिला पाते हैं।
*🚨 Varun Chakravarthy on facing death threats for the IPL:
— Tejash (@Tejashyyyyy) March 21, 2026
People trolled me badly on social media when the IPL was stopped in 2021. It was halted halfway because I got COVID, I was the first person to test positive. As a result, the entire IPL had to be stopped.
People started… pic.twitter.com/L7nWhqHw3O
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- राष्ट्रपति शासन थोपने की साजिश
अर्श से फर्श पर गांधी परिवार का घमंड: निशिकांत दुबे ने दिलाई इमरजेंसी के काले अध्यायों की याद
बीजिंग-दिल्ली के बीच फिर भरेगी उड़ान: भारत-चीन संबंधों में जमी बर्फ पिघली
वो नर्क में जाएंगे , ईद के मंच से ममता का महा-प्रहार ; केंद्र को बताया सबसे बड़ा घुसपैठिया
घर में दो चिक्स थीं : ड्वेन ब्रावो का माइक खुला रह गया और वायरल हो गया विवादित बयान
IPL 2026: आईपीएल से पहले रामलला की शरण में ऋषभ पंत, जीत का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंची LSG
गौ-तस्करों ने कुचला फरसा वाले बाबा को: मथुरा में बवाल, पुलिस पर पथराव
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गूँजी शहनाइयां: हादसे के बाद स्ट्रेचर पर लेटी दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग
ईरान पर हमले के लिए भारत का बेस मांगेगा अमेरिका? विदेश मंत्रालय ने खोली दावों की पोल
वायरल वीडियो: इस कैफे का दरवाजा खोलने के लिए पासवर्ड नहीं, चाहिए सिर्फ एक प्यारी सी मुस्कान