आईपीएल 2026 से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) एक बड़े विवाद में फंस गई है। टीम के बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
क्या हुआ था प्रेस कॉन्फ्रेंस में? यह घटना एक प्रैक्टिस मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की है। मंच पर हेड कोच अभिषेक नायर, असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो और कप्तान अजिंक्य रहाणे मौजूद थे। यह कार्यक्रम टीम के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव था, लेकिन ब्रावो को शायद इसकी जानकारी नहीं थी कि उनके सामने रखा माइक चालू है।
ब्रावो की शर्मनाक टिप्पणी शेन वॉटसन से बातचीत के दौरान ब्रावो ने अभिषेक नायर की ओर इशारा करते हुए कहा, जब इन लोगों ने मुझे कॉल किया, तब मेरे घर में दो चिक्स (लड़कियां) थीं। ब्रावो का यह बयान न केवल अमर्यादित है, बल्कि एक प्रोफेशनल सेटअप में टीम की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाला था।
रहाणे ने तुरंत दी चेतावनी अपनी बात पूरी करते ही ब्रावो को कप्तान अजिंक्य रहाणे ने फौरन टोक दिया। रहाणे ने उन्हें सचेत किया कि माइक चालू है और पूरी बातचीत लाइव रिकॉर्ड हो रही है। रहाणे की बात सुनते ही ब्रावो का चेहरा उतर गया। उन्होंने शिट कहा और मंच पर सन्नाटा पसर गया।
केकेआर ने हटाया वीडियो विवाद बढ़ता देख फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से उस लाइव सेशन का वीडियो तुरंत डिलीट कर दिया। हालांकि, तब तक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका था। फिलहाल, केकेआर प्रबंधन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
सोशल मीडिया पर भड़के फैंस फैंस ब्रावो की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक प्रोफेशनल माहौल में ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं है। कई लोग इस घटना की तुलना हार्दिक पांड्या के पुराने विवाद से कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि आईपीएल जैसी बड़ी लीग में शामिल कोचों को अपने व्यवहार के प्रति अधिक जिम्मेदार होना चाहिए।
मुश्किलों में केकेआर यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब कोलकाता नाइट राइडर्स पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रही है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है और केकेआर को अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।
*🚨SHAMEFUL REMARK DJ BRAVO 🚨
— JB (@93Yorker) March 20, 2026
KKR full management was attending a press conference including their coach and captain. Bravo didn’t know Mics were on when he said I had 2 chicks (girlfriends) at my house. When Rahane told him mic was on his face was completely off. Such a shame… pic.twitter.com/hDi7fQ2zGV
15 साल की बल्लेबाज ने रचा इतिहास: टी20I डेब्यू में तूफानी शतक जड़कर मचाई सनसनी
हिमाचल बजट 2026: दूध के दाम में बंपर उछाल, कांगड़ा में बनेगी एयरोसिटी; जानिए बड़ी बातें
क्या पूर्वोत्तर भारत में छिपे हैं 3,000 यूक्रेनी लड़ाके? जानें PIB फैक्ट-चेक का सच
क्या विराट कोहली के नए ओपनिंग पार्टनर होंगे 22 वर्षीय जैकब बेथेल? वसीम जाफर ने चौंकाया
IPL का बैटिंग मास्टरक्लास : नंबर 1 से 11 तक, जानिए किस पोजीशन पर किसका है राज
बंगाल को टारगेट करने वालों को जहन्नुम... , रेड रोड पर ममता की दहाड़ और शायरी से हुआ जोरदार प्रहार
ईद-उल-फितर: मुंबई में नमाजियों का सैलाब, भाईचारे का संदेश लेकर आई खुशियां
फैक्ट चेक: क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारत से मांगी मदद? सरकार ने खोली पोल
जो बंगाल को छेड़ेगा, बर्बाद होगा : ईद के मंच से ममता का भाजपा पर आर-पार का हमला
IPL 2026 से पहले KKR पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, एक और स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर