पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद के मौके का इस्तेमाल केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने के लिए किया। ममता ने भाजपा हटाओ, देश बचाओ का आह्वान करते हुए केंद्र पर तीखे व्यक्तिगत हमले किए।
केंद्र पर घुसपैठिया होने का आरोप ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विदेशों में जाकर तो दोस्ती का दम भरते हैं, लेकिन अपने ही देश में भेदभाव की राजनीति करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को सबसे बड़ा घुसपैठिया करार दिया और आरोप लगाया कि दिल्ली की सत्ता बंगाल को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। मंच से चेतावनी देते हुए ममता ने कहा, जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं, वो नर्क में जाएंगे।
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर संग्राम मुख्यमंत्री ने वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के गंभीर मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने SIR (सीआईआर) जांच का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए हैं। ममता ने दावा किया कि उन्होंने कोलकाता से लेकर दिल्ली तक, और कलकत्ता उच्च न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ी है ताकि लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रहें।
किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने मंच से भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने बंगाल की साझी संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि रमजान में राम है और दिवाली में अली है। अभिषेक ने राहत इंदौरी का मशहूर शेर, सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है, पढ़कर उन ताकतों को चेतावनी दी जो धर्म के नाम पर बंटवारा करना चाहती हैं।
राष्ट्रपति शासन की धमकी पर ममता की दहाड़ भाषण के अंत में ममता बनर्जी ने केंद्र पर राज्य में राष्ट्रपति शासन थोपने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। ममता ने भाजपा को गुंडों और चोरों की पार्टी बताया और जनता से अपील की कि वे उन लोगों को पहचानें जो पैसे के दम पर राजनीति करना चाहते हैं। इस भाषण ने साफ कर दिया है कि बंगाल में आने वाले राजनीतिक दिन और अधिक उग्र होने वाले हैं।
*#WATCH | Kolkata, West Bengal: After people offered namaz at Red Road, on Eid ul-Fitr, CM Mamata Banerjee says, ...People s names were deleted in SIR. I went from Kolkata to Delhi, from Calcutta High Court to the Supreme Court for this. I hope that people s rights are… pic.twitter.com/y6Spq65OLp
— ANI (@ANI) March 21, 2026
वजन घटाने वाली दवा ओजेंपिक का बढ़ता क्रेज: क्या यह वाकई सुरक्षित है?
गजब बेइज्जती है भाई! वर्ल्ड चैंपियन ईशान किशन का वायरल वीडियो देख फैंस हैरान
रसेल के संन्यास के बाद KKR का फिनिशर कौन? अभिषेक नायर ने खोले तीन बड़े नाम
मथुरा: फरसा वाले बाबा की मौत सड़क दुर्घटना या साजिश? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
ईद पर सलमान खान का खास तोहफा, इलाज के बाद पहली बार पब्लिक के सामने आए पिता सलीम खान
वरमाला या दही-हांडी? स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने शुरू किया अनोखा खेल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
हिमाचल बजट 2026: गरीबों के लिए सुखी परिवार योजना का ऐलान, फ्री बिजली और पेंशन का मिलेगा लाभ
पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI की सुस्त रफ्तार पर उठे सवाल, मामा से 1 घंटे तक हुई पूछताछ
होर्मुज में ईरान की मनमानी पर 25 देशों का फाइनल अल्टीमेटम , दुनिया ने भरी हुंकार
IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी RCB, विराट कोहली ने टीम को दी खास चेतावनी