जम्मू: फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) को लेकर देश भर में छिड़ी बहस अब सियासी रंग ले चुकी है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) एसपी वैद ने फिल्म का खुलकर समर्थन करते हुए इसके आलोचकों पर तीखा हमला बोला है।
सच से जल रहे हैं लोग पूर्व DGP एसपी वैद ने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया है, वह कोरी कल्पना नहीं, बल्कि कड़वा सच है। उन्होंने कहा, जब बॉलीवुड में दाऊद इब्राहिम के पैसे से फिल्में बनती थीं, तब किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। अब जब हकीकत दिखाई जा रही है, तो लोगों को मिर्ची लग रही है।
अतीक अहमद पर दो टूक फिल्म में अतीक अहमद को दिखाए जाने के सवाल पर वैद ने कहा कि अतीक कोई नेता नहीं, बल्कि एक गैंगस्टर था। उसके पाकिस्तान से संबंध और अवैध हथियारों का नेटवर्क जगजाहिर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म में वही दिखाया गया है जिसे दुनिया पहले से जानती है।
फेक करेंसी और पाकिस्तान कनेक्शन एसपी वैद ने एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि देश में फर्जी नोटों के रैकेट में कुछ भारतीय नेताओं की भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तक मशीनें पहुंचाने और अवैध नेटवर्क को समर्थन देने जैसी गतिविधियां लंबे समय से जारी थीं, जिसके कारण ही सरकार को नोटबंदी जैसा कड़ा फैसला लेना पड़ा।
प्रोपेगेंडा बनाम हकीकत जहाँ एक ओर एसपी वैद इसे सच्चाई का आईना बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इसे हेट एजेंडा करार दिया है। अनवर का आरोप है कि फिल्म के जरिए एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर देश में नफरत फैलाने की साजिश रची जा रही है।
सियासी अखाड़ा बनी फिल्म धुरंधर 2 का विवाद अब फिल्म से ऊपर उठकर सच और सियासत के टकराव में बदल चुका है। एक धड़ा इसे राष्ट्रहित में उठाया गया पर्दाफाश मान रहा है, तो दूसरा इसे राजनीतिक एजेंडा बताकर विरोध कर रहा है। फिलहाल, यह फिल्म चर्चा के केंद्र में है और इस पर तीखी बहस जारी है।
*#WATCH | Jammu: On Dhurandhar: The Revenge film, Former J&K DGP SP Vaid says, The truth is harsh...Atiq Ahmed was a gangster. The whole world knows that he received illegal weapons, and his links with Pakistan are known to the world...What has been shown is based on the truth.… pic.twitter.com/SpYK4PlQ5q
— ANI (@ANI) March 20, 2026
IPL 2026: रामलला के दरबार में झुका लखनऊ सुपरजायंट्स का सिर, ऋषभ पंत ने मांगी जीत की दुआ
‘मेरे घर पर दो लड़कियां...’: प्रेस कॉन्फ्रेंस में माइक ऑन रह गया और फंस गए ड्वेन ब्रावो!
श्रावस्ती: मंदिर के पास की इफ्तार पार्टी, अवशेष पानी में फेंकने पर बढ़ा विवाद; चार गिरफ्तार
डेब्यू मैच में दुनिया को दिखाया हुनर, 15 साल की महिला खिलाड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ डाले दो बड़े विश्व रिकॉर्ड
क्या यश दयाल को RCB ने निकाला? ट्रेनिंग कैंप से गायब खिलाड़ी पर मंडराया IPL 2026 से बाहर होने का खतरा
क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारत से मांगी मदद? विदेश मंत्रालय ने जारी किया सच
युद्ध के साये में बड़ी राहत: गुरुग्राम में शुरू हुआ भारत का पहला LPG ATM , 2 मिनट में मिलेगा सिलेंडर
क्या अमेरिका भारत की जमीन से करेगा ईरान पर हमला? विदेश मंत्रालय ने जारी किया सच
रूह कंपा देने वाली लूट: ट्रक पलटा तो मदद भूल कोल्ड ड्रिंक लूटने में भिड़ी भीड़, तड़पता रहा ड्राइवर
फैक्ट चेक: क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारत से मांगी मदद? सरकार ने खोली पोल