धार्मिक स्थल पर विवाद उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सिरसिया थाना क्षेत्र के सोनपथरी आश्रम मंदिर के पास कुछ युवकों द्वारा इफ्तार पार्टी आयोजित की गई। आरोप है कि इस दौरान मांसाहारी भोजन बनाया गया और उसके अवशेष वहां बहते पानी में फेंक दिए गए।
आस्था को ठेस का आरोप आश्रम के हरी शरणानंद महाराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जिस जलस्रोत का पानी मंदिर में भगवान की मूर्ति धोने, पीने और भोजन बनाने के लिए उपयोग किया जाता है, उसी में मांस के अवशेष फेंके गए। आश्रम के लोगों ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें कथित तौर पर धमकी दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को जमाल अहमद, इरफान अहमद, इमरान अहमद और जहीर खान नाम के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक जलस्रोत के पास खाना पकाते और इफ्तार करते नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में धार्मिक गाना बज रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।
वाराणसी में भी हो चुकी है ऐसी घटना यह पहला मामला नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है। इससे पहले वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने का मामला सामने आया था, जहां चिकन बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंके गए थे। उस मामले में भी पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल, श्रावस्ती पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
*𝐖𝐡𝐲 𝐜𝐨𝐮𝐥𝐝𝐧’𝐭 𝐭𝐡𝐞𝐲 𝐡𝐨𝐥𝐝 𝐈𝐟𝐭𝐚𝐫 𝐚𝐭 𝐡𝐨𝐦𝐞 𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐚 𝐦𝐨𝐬𝐪𝐮𝐞?
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) March 21, 2026
In Uttar Pradesh, in Shravasti district, there is the Sonpathari Ashram located in the hills. A stream flows beside the ashram. Yesterday, a group of Muslim youths organized an Iftar… pic.twitter.com/NTlakHjFNi
मार्च में मानसून जैसा मिजाज: बेमौसम बारिश और बर्फबारी से लौटी ठंड, उत्तर भारत में जनजीवन प्रभावित
अब ढाबा ही खोल लो... ईद पर शीर खुरमा बनाते बाबर आजम हुए बुरी तरह ट्रोल, फैंस ने दी संन्यास की सलाह
IPL 2026 की तैयारी में RCB का जलवा: टिम डेविड के छक्के से बाल-बाल बचीं फैन, तो जितेश शर्मा ने गली क्रिकेट में मचाया धमाल
पीएम मोदी की गोद में कौन है यह बच्चा? नन्हे दोस्त के साथ वायरल तस्वीर का सच आया सामने
शुभमन गिल के बल्ले से क्यों खेलते हैं अभिषेक शर्मा? वायरल वीडियो ने खोले दोस्ती के राज
IPL 2026: मुश्किलें बढ़ेंगी, लापरवाही नहीं चलेगी —विराट कोहली ने RCB के खिलाड़ियों को दी चेतावनी
होटल और ढाबा मालिकों के लिए राहत: गैस संकट के बीच सरकार ने बढ़ाए सिलेंडर, बस माननी होंगी ये 2 शर्तें
सड़क पर गजराज के लिए देवदूत बना शख्स, सूंड उठाकर हाथियों ने कुछ इस अंदाज में कहा शुक्रिया
फैक्ट चेक: क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारत से मांगी मदद? सरकार ने खोली पोल
जयपुर में ईद की अनोखी तस्वीर: नमाजियों पर फूलों की बारिश कर पेश की भाईचारे की मिसाल