भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जीवन के वास्तविक अर्थ पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि असली सुख भौतिक संसाधनों या विलासितापूर्ण वस्तुओं में नहीं, बल्कि मानवीय भावों की संतुष्टि में निहित है।
दूसरों की खुशी में हमारा आनंद आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित आनंद के आयाम संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि दूसरों के सुख में अपने आनंद की अनुभूति ही भारत की चेतना का असली आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम अक्सर भौतिक सुखों के पीछे भागते हैं, पर आत्मिक शांति और संतोष कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
सनातन संस्कृति की विशेषता मुख्यमंत्री ने वसुधैव कुटुम्बकम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में परिवार को सर्वोपरि माना गया है। उन्होंने ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेट थेचर का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय परिवार व्यवस्था पूरी दुनिया में अनूठी है, जहाँ एक सदस्य की कमाई से पूरा परिवार सम्मान और आनंद के साथ जीवन जीता है।
कृष्ण लीला से प्रेरणा डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि यशोदा मैया और नंद बाबा ने कन्हैया के लालन-पालन में जो आनंद पाया, वह निस्वार्थ सेवा का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कठिन परिस्थितियों में भी विचलित न होकर सुख-दुःख के बीच सामंजस्य का आदर्श उदाहरण पेश किया है।
प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम में सीएम ने 14 से 28 जनवरी तक आयोजित आनंदोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत किया। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये की नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सफल आयोजन इस संगोष्ठी में महर्षि मधुसूदन और दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव अभय महाजन समेत कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी से आह्वान किया कि वे अपने कार्यों को उत्साह और दक्षता के साथ करें, क्योंकि काम को आनंद के साथ करना ही जीवन के वास्तविक आयामों को खोलता है।
*दूसरों के सुख में अपने आनंद की अनुभूति ही भारत की चेतना का आधार है...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 20, 2026
अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस के अवसर पर आज नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी आनंद के आयाम में प्रबुद्धजनों से संवाद कर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित… pic.twitter.com/6i4vZgjzeD
मेंटेनेंस न देने वालों की पब्लिक शेमिंग : गुरुग्राम की इस सोसायटी के सख्त एक्शन पर मचा घमासान!
ममता का चुनावी वार: दुआरे चिकित्सा और महिलाओं को लक्ष्मी भंडार का तोहफा, जारी किया 10 प्रतिज्ञा पत्र
पहली बार गिरफ्तार हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट? बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाकर फंसी मशीन
डांस के जुनून में रोबोट का तांडव : रेस्टोरेंट में मचाया हंगामा, स्टाफ के पसीने छूटे
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की घेराबंदी : दुनिया के 6 बड़े देशों ने दी खुली चेतावनी
दिल्ली में इलेक्ट्रिक क्रांति: 300 नई बसों के साथ ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर एक और बड़ी छलांग
अनंत सिंह की सटीक भविष्यवाणी : तीन दिन में ही सच हुआ बाहुबली का दावा
एलपीजी संकट पर सरकार का बड़ा बयान: क्या पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ गई हैं? जानें पूरी सच्चाई
प्रसाद में वियाग्रा, वीडियो से ब्लैकमेल: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात का काला चिट्ठा
असम में बीजेपी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने तैयार की विजयरथ की रणनीति