नई दिल्ली: फारस की खाड़ी के तनावपूर्ण माहौल के बीच भारत सरकार ने वहां मौजूद अपने नागरिकों और जहाजों की स्थिति पर बड़ी जानकारी दी है। शिपिंग मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी भारतीय सुरक्षित हैं।
सभी 22 जहाज और 611 नाविक सुरक्षित शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटों में किसी भी समुद्री अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट नहीं है। फारस की खाड़ी के इलाके में भारत के कुल 22 जहाज और उन पर सवार 611 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। मंत्रालय चौबीसों घंटे इनकी सुरक्षा की निगरानी कर रहा है।
24 घंटे सक्रिय है कंट्रोल रूम सरकार ने नाविकों और उनके परिवारों की मदद के लिए 24*7 हेल्पलाइन, कम्युनिकेशन सेंटर और कंट्रोल रूम स्थापित किया है। बीते एक दिन में कंट्रोल रूम को करीब सवा सौ कॉल और ईमेल प्राप्त हुए, जिनका समाधान किया गया है। इतना ही नहीं, मिशन के सहयोग से पिछले 24 घंटों के भीतर 25 भारतीय नाविकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया है।
पोर्ट पर कार्गो संचालन सुचारू राजेश सिन्हा ने साफ किया कि बंदरगाहों पर फिलहाल कोई भीड़भाड़ या रुकावट नहीं है। नवा शिवा, तुतिकुरीन, विशाखापट्टनम और कांडला जैसे प्रमुख पोर्ट्स पर कार्गो की आवाजाही सामान्य बनी हुई है। मंत्रालय ने इन बंदरगाहों पर सुरक्षा और संचालन को लेकर पहले ही विशेष निर्देश जारी कर दिए थे।
कच्चे तेल पर मिली राहत स्थिति को देखते हुए न्यू मैंगलोर पोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पोर्ट प्रशासन ने कच्चे तेल और एलपीजी (LPG) से संबंधित सभी कार्गो शुल्कों में छूट देने का सर्कुलर जारी किया है। यह विशेष राहत 14 मार्च से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी।
सरकार की पैनी नजर बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय पश्चिम एशिया के बदलते घटनाक्रम को देखते हुए पूरी तरह सतर्क है। जहाजों की सुरक्षित आवाजाही, बंदरगाहों के सुचारू संचालन और समुद्री व्यापार की निरंतरता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी है।
#WATCH | Delhi: Rajesh Sinha, Special Secretary, Ministry of Shipping, says, There has been no report of any maritime incident in the last 24 hours. All our 22 ships and 611 Indian sailors in the Persian Gulf region are safe and we are continuously monitoring them... There is no… pic.twitter.com/LRFjmjVpG3
— ANI (@ANI) March 20, 2026
नीतीश कुमार का सियासी स्पर्श या ग्रहण ? सम्राट चौधरी के लिए क्या हैं खतरे के संकेत?
असम विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस की चौथी सूची जारी, 94 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
IPL से पहले क्रिकेट का महायुद्ध: सचिन-लारा और युवराज फिर दिखाएंगे अपना जलवा, जानें IML 2026 की पूरी डिटेल्स
फारस की खाड़ी में फंसे 611 भारतीय नाविक सुरक्षित: सरकार ने दी बड़ी जानकारी
यूपी में मौसम का मिजाज बिगड़ा: 27 जिलों में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट, तापमान में आएगी बड़ी गिरावट
असम चुनाव: बिसात बिछ गई, कांग्रेस-AAP-AGP ने उतारे उम्मीदवार; शुक्रवार को सीएम हिमंता भरेंगे नामांकन
असम में बीजेपी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने तैयार की विजयरथ की रणनीति
मौत के बाद भी परदे पर लौटेंगे वैल किल्मर: AI ने मुमकिन किया डिजिटल पुनर्जन्म
भारत का नंबर 1 सुपरस्टार कौन? नई रिपोर्ट ने हिलाया बॉलीवुड, साउथ का जलवा बरकरार
IPL 2026: क्या थाला धोनी छोड़ रहे हैं अपना लकी नंबर 7? वायरल तस्वीर से मचा हड़कंप