चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बढ़ी चिंता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL का आगामी सीजन चुनौतियों से भरा नजर आ रहा है। टीम पहले से ही प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपलब्धता से जूझ रही है। तेज गेंदबाज नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट के शुरुआती मैचों में न खेल पाने की खबर ने टीम प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
धोनी की चाल पर उठे सवाल इसी बीच, सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चेपॉक स्टेडियम में अभ्यास के बाद बाहर निकलते समय धोनी को लंगड़ा कर चलते देखा गया। हालांकि, वह चलने में असमर्थ नहीं थे, लेकिन उनकी सामान्य चाल में साफ बदलाव नजर आया, जिससे फैंस के बीच हड़कंप मच गया है।
फैंस की बढ़ी चिंता धोनी के इस वीडियो को देखकर फैंस भावुक हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार चिंता व्यक्त कर रहे हैं। प्रशंसकों का कहना है कि धोनी घुटने की समस्या से जूझने के बावजूद केवल फैंस की खुशी के लिए खुद को मैदान में झोंक रहे हैं। फैंस अब उन्हें आराम करने की सलाह दे रहे हैं।
प्रदर्शन और बढ़ती उम्र का दबाव पिछले कुछ वर्षों में धोनी के प्रदर्शन पर भी सवाल उठे हैं। IPL 2024 में 14 मैचों में 161 रन और उसके बाद 196 रनों का आंकड़ा उनके पुराने फॉर्म से काफी दूर है। वे अक्सर निचले क्रम (7वें नंबर या उसके बाद) पर बल्लेबाजी करते दिखे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती उम्र और पुरानी इंजरी उनके खेल को प्रभावित कर रही है।
युग के अंत के संकेत? इरफान पठान और रॉबिन उथप्पा जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने पहले ही संकेत दिए हैं कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। अब टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं। वहीं, विकेटकीपिंग के लिए संजू सैमसन के टीम में जुड़ने की चर्चा है, जो धोनी के उत्तराधिकारी की कमी को पूरा कर सकते हैं।
क्या यह धोनी के सुनहरे करियर की आखिरी आहट है? यह देखना अब दिलचस्प होगा।
Look at MS Dhoni, he can barely walk properly these days. 🥺
— Rahul (blue tick) (@merii_mrziii) March 20, 2026
Yet every IPL season, he still pushes himself, trains his body hard, and gives everything he’s got — just for the fans, just to bring them happiness. 🛐
We love you MS Dhoni 🥹💛 pic.twitter.com/GAAUZtBHfb
धुरंधर 2 में पकड़ी गई बड़ी चूक, क्या डायरेक्टर से हुई ऐतिहासिक गलती?
असम चुनाव: कांग्रेस की चौथी सूची जारी, सीएम हिमंत के खिलाफ नया दांव
रेलवे कर्मियों की बल्ले-बल्ले: किलोमीट्रेज अलाउंस में बंपर बढ़ोतरी, खाते में आएगा 2 साल का मोटा एरियर
बिहार में मौसम का अलर्ट : 3 जिलों में ऑरेंज तो 22 में येलो अलर्ट, झमाझम बारिश के आसार
धुरंधर 2: पाकिस्तान में मचा बवाल, बैन के बावजूद टीवी पर धड़ल्ले से चल रही फिल्म
IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले ही 3 टीमों की बढ़ी मुश्किलें, स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने से मची खलबली
वाराणसी के यूपी कॉलेज में खूनी खेल: छात्र की हत्या के बाद भड़के छात्र, शिक्षकों पर हमला और कैंपस में हंगामा
दिल्ली-NCR में फिर लौटा ठंडा मौसम , सुबह की झमाझम बारिश के बाद IMD का अलर्ट
बाजी पलटी: अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब दे रहे पुतिन, ईरान-युद्ध में फंसा सुपरपावर
परमाणु हमले का खतरा टला? नेतन्याहू की हिब्रू में कही एक बात ने मचाई हलचल