असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 7 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, जिससे चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
सीएम हिमंत के खिलाफ युवा चेहरा सबसे चर्चित मुकाबला जालुकबारी सीट पर देखने को मिलेगा। यहां कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ युवा महिला नेता विदिशा नियोग को मैदान में उतारा है। यह सीट सीएम का गढ़ मानी जाती है, जहां कांग्रेस ने एक नए चेहरे पर दांव खेला है।
तरुण गोगोई की सीट पर बदलाव कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की पारंपरिक सीट तिताबोर पर भी बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर प्राण कुर्मी को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पास की जोरहाट सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।
सहयोगी दलों के साथ सीटों का गणित कांग्रेस अब तक 126 में से 94 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जबकि 6 सीटों पर फैसला आना बाकी है। गठबंधन के तहत कांग्रेस ने 26 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं।
रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई अपनी चर्चित शिवसागर सीट से चुनाव लड़ेंगे। समझौते के तहत कुछ सीटों पर कांग्रेस और रायजोर दल के बीच फ्रेंडली फाइट भी देखने को मिलेगी, जिसमें गोलपाड़ा (पूर्व) और गौरीपुर शामिल हैं।
विपक्षी गठबंधन की ताकत असम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले इस विपक्षी गठबंधन में अब कुल छह पार्टियां शामिल हैं। इनमें कांग्रेस, रायजोर दल, असम जातीय परिषद (AJP), माकपा, एपीएचएलसी और भाकपा (माले) शामिल हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार है, जिसके बाद राज्य में चुनाव प्रचार पूरी तरह से रफ्तार पकड़ लेगा।
असम में 9 अप्रैल को मतदान होना है। इन चुनावों में विपक्षी गठबंधन भाजपा के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की कोशिश कर रहा है।
*The Central Election Committee of Congress has selected the following persons as Congress candidates for the forthcoming elections to the Assam Legislative Assembly 👇 pic.twitter.com/S7te4hrGPh
— Congress (@INCIndia) March 20, 2026
ईरान के बाद तुर्किये और अरब देशों पर मंडरा रहा खतरा: ओवैसी की ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ सख्त चेतावनी
होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे 22 भारतीय जहाज? विदेश मंत्रालय ने खोली फर्जी दावों की पोल
धुरंधर 2 : हमजा अली मजारी के पासपोर्ट में छिपा 26/11 का खौफनाक कनेक्शन!
हाथी से पंगा पड़ा भारी: गैंडे को मिली ऐसी धूल, वीडियो देख सहम जाएंगे आप!
जड़ों जैसा दिख रहा था ढेर, पास जाने पर दिखा विशाल अजगरों का झुंड; खौफनाक मंजर देख सहमे लोग
नीतीश कुमार का सियासी स्पर्श या ग्रहण ? सम्राट चौधरी के लिए क्या हैं खतरे के संकेत?
मैं जिंदा हूं : नेतन्याहू का सीधा संदेश, ईरान की परमाणु ताकत को बताया ध्वस्त
मौसम का मिजाज: मार्च में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, कल भी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
IPL 2026: क्या थाला धोनी छोड़ रहे हैं अपना लकी नंबर 7? वायरल तस्वीर से मचा हड़कंप
एनआईए की कार्रवाई पर यूक्रेन का पलटवार, गिरफ्तारी को बताया रूसी साजिश