एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नजरें सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं हैं।
ईरान के बाद तुर्किये और अरब की बारी ओवैसी ने चेतावनी देते हुए कहा, अमेरिका और जायोनी ताकतें गाजा की तरह ही ईरान को भी बर्बाद करना चाहती हैं। लेकिन जो लोग यह सोचकर चुप हैं कि ईरान के बर्बाद होने के बाद सब शांत हो जाएगा, वे गलतफहमी में हैं। ईरान के बाद तुर्किये और फिर पूरे अरब मुल्कों की बारी आएगी।
प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने खुद को ट्रंप और नेतन्याहू के खेमे में खड़ा कर लिया है। ओवैसी ने कहा, अगर भारत इस मामले में तटस्थ (न्यूट्रल) होता, तो हमारी बात में वजन होता। अब पीएम मोदी चाहे जितनी भी बातचीत कर लें, उनकी बातों में वह गंभीरता नहीं दिखती।
तेल और गैस संकट पर सरकार को घेरा हैदराबाद से सांसद ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, भारत अपनी 60 फीसदी गैस और 90 फीसदी तेल की जरूरतें अरब देशों से पूरी करता है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य से आता है। युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो रही है, जिससे देश में महंगाई बढ़ेगी। सरकार आत्मनिर्भर होने का दावा तो करती है, लेकिन हकीकत में आम आदमी और छोटे व्यापारी महंगाई की मार झेल रहे हैं।
फिलिस्तीन पर स्टैंड साफ करे भारत ओवैसी ने कड़े शब्दों में कहा कि सरकार को खुलकर बोलना चाहिए कि यह जंग गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे न ईरान के साथ हैं और न ही अमेरिका या इजरायल के, लेकिन फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत को अपना रुख स्पष्ट करते हुए मानवीय संकट के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, America and Zionist - Trump and Netanyahu, want to destroy Iran like Gaza. If someone says that this would stop at the destruction of Iran, they should know that Türkiye would be next. The entire Arab nation would… pic.twitter.com/WpA6S91vBj
— ANI (@ANI) March 20, 2026
पति डंडा लेकर पीछे दौड़ा, पत्नी ने कुएं में मारी छलांग: वीडियो देख सन्न रह गया पूरा गांव
ईरान ने पहली बार अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को बनाया निशाना, मध्य पूर्व में हड़कंप
हाथी से पंगा पड़ा भारी: गैंडे को मिली ऐसी धूल, वीडियो देख सहम जाएंगे आप!
दिल्ली में अनोखा ट्रैफिक अभियान: चालान भी काटा और सिर पर पहनाया हेलमेट
अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस: सुख भौतिकता में नहीं, दूसरों की खुशी में है - सीएम मोहन यादव
ममता का चुनावी वार: दुआरे चिकित्सा और महिलाओं को लक्ष्मी भंडार का तोहफा, जारी किया 10 प्रतिज्ञा पत्र
ट्रेन में सवार हुए भूत : यात्रियों की अजीबोगरीब हरकत का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
मैं जिंदा हूं : नेतन्याहू का सीधा संदेश, ईरान की परमाणु ताकत को बताया ध्वस्त
क्या आपका कुत्ता भी बात कर सकता है? आई लव यू बोलने वाले डॉगी का वीडियो हुआ वायरल
धुरंधर 2 में पीएम मोदी की एंट्री पर गूंजा सिनेमाघर, दर्शकों ने दी ऐतिहासिक प्रतिक्रिया