सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और भावुक भी। समुद्र किनारे आराम करते एक व्यक्ति के पास जब खतरनाक मानी जाने वाली स्टिंगरे (Stingray) मछली पहुंची, तो नजारा देखने लायक था।
डरने के बजाय दिखाया साहस
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति समुद्र तट पर सीढ़ियों के पास बैठकर छोटी मछलियों को दाना खिला रहा है। तभी वहां एक विशालकाय स्टिंगरे मछली आती है। आमतौर पर लोग इस मछली से दूर रहते हैं क्योंकि इनकी पूंछ में जहरीला कांटा होता है, जिसका ये आत्मरक्षा के लिए इस्तेमाल करती हैं।
लेकिन, यहां शख्स ने डरने के बजाय शांति का परिचय दिया। वह धीरे से सीढ़ियों के पास पानी में बैठ गया ताकि मछली उसके करीब आ सके।
बच्चे की तरह गोद में आई मछली
मछली का व्यवहार भी हैरान करने वाला था। वह बिना किसी हिचकिचाहट के उस शख्स के पास पहुंच गई, जैसे कोई भूखा बच्चा अपनी मां की गोद में आता है। शख्स ने भी प्यार से मछली को खाना खिलाया। यह दृश्य किसी गहरे लगाव की कहानी बयां कर रहा है।
3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 3 करोड़ (30 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, स्टिंगरे अद्भुत जीव हैं, मैंने खुद इनके साथ तैरकर अनुभव किया है कि ये कितनी मिलनसार हो सकती हैं।
अस्वीकरण: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर आधारित है। हम इस दृश्य की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।
A man relaxing on the beach suddenly finds himself face to face with a giant stingray. Instead of reacting with fear, he casually feeds it.
— Science girl (@sciencegirl) March 20, 2026
pic.twitter.com/eBHU0GkfsI
चाचा कहे जाने पर भड़के इफ्तिखार अहमद, गुस्से में आकर दिया ये बड़ा बयान
मासूम बच्ची के साथ हुआ भयंकर स्कैम , वायरल वीडियो देख उड़े लोगों के होश!
11 सेकंड में गूंथ दिया आटा: बेकरी कर्मचारी का कमाल देख मशीनों पर भी उठने लगे सवाल
बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण का जलवा: उस्ताद भगत सिंह ने धुरंधर 2 को दी कड़ी टक्कर
बंगाल चुनाव: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में दिग्गजों का जमावड़ा, हॉकी स्टार से लेकर IPS तक मैदान में
वायरल वीडियो: 11 सेकंड में गूंथ दिया आटा, मशीनें भी भरेंगी पानी!
इजराइल-ईरान युद्ध में कूदा भारत का पड़ोसी! सऊदी अरब के साथ समझौते ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किलें
‘वह धोनी नहीं, बस संजू सैमसन है’: जब गंभीर ने थरूर को टोककर दी थी सबसे बड़ी नसीहत
गाजा-ईरान के बाद तुर्किए की बारी: ओवैसी की चेतावनी से मचा हड़कंप
वैश्विक तनाव के बीच भारत-चीन ने मिलाया हाथ: लिपुलेख दर्रे से फिर शुरू होगा व्यापार