यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के लिए 19 मार्च, 2026 की तारीख एक नई शुरुआत लेकर आई है। सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश के खिलाफ नोएडा रेव पार्टी मामले में दर्ज सभी एफआईआर और कानूनी कार्रवाई को रद्द कर दिया है। इस फैसले ने एल्विश को उस आरोपों से मुक्त कर दिया है जो नवंबर 2023 से उनके पीछे पड़े थे।
न्याय पालिका पर जताया भरोसा फैसले के बाद एक वीडियो संदेश में एल्विश ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, आज मेरे लिए स्वतंत्रता दिवस जैसा है। मुझे हमेशा से अपनी न्यायपालिका पर भरोसा था कि देर-सवेर न्याय जरूर मिलता है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला मेरे लिए बहुत बड़ी राहत है।
क्या था पूरा मामला? नवंबर 2023 में नोएडा में एक रेव पार्टी के दौरान सांप के जहर के इस्तेमाल का आरोप एल्विश यादव पर लगा था। इस मामले ने तूल पकड़ा और मार्च 2024 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से ही एल्विश और उनका परिवार लगातार इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश कर रहे थे।
ढाई साल की पीड़ा की भरपाई कौन करेगा? कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी एल्विश का दर्द झलक उठा। उन्होंने मीडिया ट्रायल पर सवाल उठाते हुए कहा, ढाई साल तक मेरे और मेरे परिवार के सिर पर कलंक लगा रहा। इतनी हरासमेंट हमने झेली है कि भगवान न करे कोई और इसे महसूस करे। मैंने तो कुछ नहीं किया था, फिर भी मीडिया में मुझे दोषी की तरह पेश किया गया।
सवालों के घेरे में मीडिया और सिस्टम एल्विश ने तीखा सवाल पूछते हुए कहा, मैं किसी से माफी की उम्मीद नहीं करता, लेकिन जो ढाई साल हमारे बर्बाद हुए, उसकी भरपाई कौन करेगा? वह समय जो हमने मानसिक तनाव में काटा, क्या उसकी कोई भरपाई है? फिलहाल, एल्विश इस कानूनी जीत से भावुक हैं और अब अपना ध्यान वापस काम और खुशियों पर केंद्रित करना चाहते हैं।
*🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/shcnvOqSkQ
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) March 19, 2026
नेतन्याहू का ईरान को दो टूक: दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश नाकाम, अयातुल्ला शासन का खात्मा तय
एलपीजी संकट पर सरकार का बड़ा बयान: क्या पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ गई हैं? जानें पूरी सच्चाई
धुरंधर फिल्म पर इमरान मसूद का तंज, बोले- इंदिरा गांधी जैसी हिम्मत दिखाएं मोदी
धुरंधर 2 : जब PM मोदी के कुर्सी संभालने पर थर-थर कांप उठा पाकिस्तान
इजराइल-ईरान युद्ध में कूदा भारत का पड़ोसी! सऊदी अरब के साथ समझौते ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किलें
दिल्ली-NCR में फिर लौटा ठंडा मौसम , सुबह की झमाझम बारिश के बाद IMD का अलर्ट
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत और कमजोरी का चिट्ठा, क्या ऋषभ पंत की कप्तानी में पलटेगी किस्मत?
क्या आपका कुत्ता भी बात कर सकता है? आई लव यू बोलने वाले डॉगी का वीडियो हुआ वायरल
चुनाव से पहले 50 अफसरों के तबादले पर ममता का रण , चुनाव आयोग पर साधा तीखा निशाना
असम में विपक्षी एकता की जीत: गौरव गोगोई की पहल से रायजोर दल के साथ बनी बनी बात