संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ईद-उल-फितर 2026 की तैयारियां नई गाइडलाइंस के साथ शुरू हो गई हैं। मध्य-पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए यूएई प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
खुले मैदानों में नमाज पर पाबंदी इस्लामी मामलों, बंदोबस्ती और जकात की जनरल अथॉरिटी ने आधिकारिक घोषणा की है कि इस बार ईद की नमाज खुले मैदानों (ईदगाहों) में नहीं, बल्कि केवल मस्जिदों के भीतर ही अदा की जाएगी। खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा हालात और सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर जोर यूएई में आमतौर पर हजारों की संख्या में लोग खुले मैदानों में एक साथ ईद की नमाज अदा करते हैं। इस बार इस परंपरा में बड़ा बदलाव किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह एक रणनीतिक कदम है। मस्जिदों में बढ़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम और प्रबंधन के दावे किए हैं।
नमाजियों के लिए खास निर्देश प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मस्जिद के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। भीड़ से बचने और सुचारू रूप से नमाज संपन्न कराने के लिए नमाजियों को समय से पहले मस्जिद पहुंचने को कहा गया है।
नमाज के समय में कोई बदलाव नहीं नियमों में बदलाव के बावजूद, ईद की नमाज के समय में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। यूएई में ईद की नमाज का समय सूर्योदय के बाद यानी सुबह 5:45 बजे से 6:30 बजे के बीच निर्धारित रहता है। इसी समय पर मस्जिद में नमाज, खुतबा और दुआएं संपन्न कराई जाएंगी।
इस फैसले का मुख्य उद्देश्य बड़े स्तर पर होने वाले इस धार्मिक आयोजन के दौरान किसी भी अनहोनी को रोकना और क्षेत्र की मौजूदा नाजुक स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना है।
*الهيئة العامة للشؤون الإسلامية والأوقاف والزكاة تعلن عن إقامة صلاة عيد الفطر المبارك داخل المساجد على مستوى الدولة pic.twitter.com/8eyBRsGH9J
— UAEGOV (@UAEmediaoffice) March 17, 2026
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की कमान अब ईशान किशन के हाथों में, पैट कमिंस हुए बाहर
मौत के मुंह से बाल-बाल बची मां-बच्चा: टेस्ला साइबरट्रक का खतरनाक एक्सीडेंट, कंपनी पर 8 करोड़ का मुकदमा
चेपॉक में येलो आर्मी का महाकुंभ: धोनी-रैना की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल
उत्तर कोरियाई चुनाव: किम जोंग उन की ऐतिहासिक जीत के बीच 0.07% विरोधियों की चर्चा तेज
रील के चक्कर में मौत से मुकाबला: चलती बस के नीचे घुसा लड़का, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों ने भी दिया बीजेपी का साथ, विपक्ष को लगा बड़ा झटका
खतरा मंडराया: 2035 तक अमेरिका पर परमाणु हमले का खतरा 10 गुना बढ़ा, तुलसी गब्बार्ड की चेतावनी
बिहार का नया किंग कौन? सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर डिप्टी सीएम की कुर्सी पर किसकी नजर?
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े खौफनाक कत्ल, जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाईं 9 गोलियां
योगी सरकार के 9 साल: दंगा-कर्फ्यू मुक्त यूपी का दावा, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां