मिडिल ईस्ट का तनाव चरम पर मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहा संघर्ष अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में सुरक्षित आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है।
हमले का मुख्य निशाना: ईरान की मिसाइल साइट्स इस मिशन के तहत अमेरिकी सेना ने होर्मुज के तटीय इलाकों में स्थित ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5000 पाउंड वजनी डीप पेनिट्रेटर बंकर बस्टर बम बरसाए हैं। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि ये हमले उन एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों को नष्ट करने के लिए किए गए, जो अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए बड़ा खतरा बनी हुई थीं।
सप्लाई चेन पर गहरा संकट ईरान ने युद्ध के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को लगभग बंद कर दिया था, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यह मार्ग दुनिया के कुल तेल व्यापार का 20% हिस्सा संभालता है। इस रास्ते के प्रभावित होने का सीधा असर भारत सहित पूरी दुनिया की ऊर्जा सप्लाई और तेल की कीमतों पर पड़ रहा है।
क्या है घातक बंकर बस्टर ? अमेरिका द्वारा इस्तेमाल किए गए ये 5000 पाउंड (लगभग 2200 किलो) के बम दुनिया के सबसे शक्तिशाली हथियारों में गिने जाते हैं। ये जमीन के भीतर गहरे छिपे और बेहद मजबूत समझे जाने वाले बंकरों को भेदने में सक्षम हैं। एक बम की अनुमानित कीमत करीब 2.88 लाख डॉलर है। हालांकि, अमेरिका के पास 30,000 पाउंड तक के भी विशाल बंकर बस्टर बम मौजूद हैं।
सहयोगियों का साथ न मिलने से ट्रंप की मुश्किलें बढ़ीं इस सैन्य कार्रवाई के दौरान अमेरिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी हद तक अकेला नजर आ रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज की सुरक्षा के लिए कई देशों और NATO सहयोगियों से मदद की गुहार लगाई थी, जिसे ज्यादातर देशों ने ठुकरा दिया है। किसी भी सहयोगी देश ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में शामिल होने या निगरानी के लिए जहाज भेजने में रुचि नहीं दिखाई है।
ट्रंप की नाराजगी सहयोगियों के इस रुख पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अन्य देशों के इस फैसले को बड़ी बेवकूफी करार दिया है। ट्रंप का कहना है कि दुनिया के तमाम देश इन मिसाइलों को खतरा तो मानते हैं, लेकिन कोई भी जमीनी मदद करने के लिए तैयार नहीं है। अब देखना होगा कि अमेरिका का यह अकेला मिशन होर्मुज को खुलवाने में कितना सफल होता है।
Hours ago, U.S. forces successfully employed multiple 5,000-pound deep penetrator munitions on hardened Iranian missile sites along Iran’s coastline near the Strait of Hormuz. The Iranian anti-ship cruise missiles in these sites posed a risk to international shipping in the… pic.twitter.com/hgCSFH0cqO
— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 17, 2026
Poco X8 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च: जबरदस्त पावर और 9,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ एंट्री
अस्पताल का सीवरेज टैंक बना मौत का कुआं: सफाई के दौरान तीन मजदूरों की दम घुटने से दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में प्रशासनिक हलचल: ऊर्जा कंपनियों के बड़े अफसरों पर गिरी गाज, सीएम धामी ने विकास को दी रफ्तार
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की कमान अब ईशान किशन के हाथों में, पैट कमिंस हुए बाहर
बिहार का नया किंग कौन? सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर डिप्टी सीएम की कुर्सी पर किसकी नजर?
जंग के साये में भारत का मानवीय कवच : ईरान को भेजी मेडिकल मदद, दोस्ती को दी नई उड़ान
एनकाउंटर से पहले कुख्यात अपराधी ने दी थी पुलिस को डेडलाइन , ऑडियो ने खोले खौफनाक राज
IPL 2026 से पहले बड़ा खुलासा: धोनी का शीशा मैन कौन है? सामने आया चौंकाने वाला नाम
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने खोला क्रॉस वोटिंग का राज, 4 बागी विधायकों पर गिरेगी गाज
सड़क के बीचों-बीच चालू हैंडपंप: सरकारी इंजीनियरों की अनोखी मेहरबानी से मचा हड़कंप