रायपुर. राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल परिसर में मंगलवार रात एक भयावह हादसा हुआ। अस्पताल के सीवरेज टैंक की सफाई करने उतरे तीन सफाईकर्मियों की जहरीली गैस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
एक के बाद एक फंसे तीनों मजदूर सूत्रों के अनुसार, रात करीब 8 बजे सफाईकर्मी टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरे थे। सुरक्षा उपकरणों के अभाव में जैसे ही पहला मजदूर नीचे गया, गैस के कारण वह बेहोश होकर गिर गया। उसे बचाने के लिए दूसरा और फिर तीसरा मजदूर नीचे उतरा, लेकिन वे भी जहरीली गैस का शिकार होकर अंदर ही फंस गए।
बिना सुरक्षा उपकरण उतारे गए थे अंदर मृतकों की पहचान अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्र और पेर्रा कुमार के रूप में हुई है, जो सिमरन सिटी भाठागांव के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण (Safety Gear) के 25 से 30 फीट गहरे टैंक में उतारा गया था। एसडीआरएफ की टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी की मदद से शवों को बाहर निकाला।
परिजनों का फूटा गुस्सा, अस्पताल में भारी हंगामा घटना के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। करीब 200 लोग अस्पताल परिसर के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए और प्रबंधन व सफाई ठेकेदार पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। स्थिति को देखते हुए एसपी नवनीत पाटिल और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। देर रात तक अस्पताल में प्रदर्शन जारी रहा।
अस्पताल प्रबंधन ने जारी किया बयान इस मामले पर रामकृष्ण अस्पताल प्रबंधन ने दुख जताते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि तीनों श्रमिक एक बाहरी कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत थे। प्रबंधन ने सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी किया है और घटना की जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
पुलिस जांच और कार्रवाई पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। टिकरापारा थाना पुलिस का कहना है कि लापरवाही के पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन पीड़ित परिवारों के साथ बातचीत के लिए तैयार है, जबकि परिजन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
*रायपुर। रामकृष्ण अस्पताल परिसर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। परिसर में बने सीवरेज टैंक की सफाई करने उतरे तीन सफाई कमियों की दम घुटने से मौत हो गई। @RaipurDistrict pic.twitter.com/FuPWc66rM2
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 18, 2026
जूस जैकिंग: चार्जिंग पोर्ट से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, रहें सावधान!
राज्यसभा से विदाई: PM मोदी ने खरगे-पवार की तारीफ में पढ़े कसीदे, अठावले के लिए कह दी बड़ी बात
दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा: बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
योगी सरकार के 9 साल: दंगा-कर्फ्यू मुक्त यूपी का दावा, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का क्रेज: फिल्म के रनटाइम पर बने मजेदार मीम्स ने इंटरनेट पर मचाई धूम!
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की वह एक्स-फैक्टर ताकत, जिससे थर-थर कांप रही हैं विरोधी टीमें
रील के चक्कर में रूह कांप गई! बाप को बोरे में भरकर बनाया कूरियर , बेंगलुरु में मचा बवाल
मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से : राज्यसभा में खड़गे के तंज पर ठहाके लगाते दिखे पीएम मोदी
दिल्ली के पालम में भीषण अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में फंसे एक ही परिवार के 9 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
धुरंधर का ग्लोबल जलवा: फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम की जॉगिंग में छाई रणवीर की फिल्म