नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। साध नगर स्थित एक चार मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके।
एक ही परिवार के 9 लोग फंसे प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आई इमारत में एक ही परिवार के 9 सदस्य फंसे हुए हैं। यह बिल्डिंग चार मंजिला है, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान है और ऊपर के फ्लोर पर लोग रहते हैं। आग लगने के बाद धुएं और लपटों ने पूरे घर को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस अलर्ट हो गई और तुरंत 30 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
तनावपूर्ण माहौल और रेस्क्यू घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस की टीम भी तैनात है, जो भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काम कर रही है। अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। राहत की बात यह है कि अब तक 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है।
अभी कारणों का खुलासा नहीं फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अंदर फंसे बाकी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। मौके पर कई एंबुलेंस तैनात की गई हैं, ताकि घायलों को बिना देरी किए चिकित्सा सहायता मिल सके। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
दिल्ली के पालम में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 9 लोग फंसे; दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद#delhi #fire #viralvideo #family pic.twitter.com/VPuZM2xHVr
— Lallu Ram (@lalluram_news) March 18, 2026
अब ऑनलाइन किराए पर लें आम का पूरा पेड़, घर बैठे पाएंगे सीधे बागों से ताजा फल
रील के चक्कर में रूह कांप गई! बाप को बोरे में भरकर बनाया कूरियर , बेंगलुरु में मचा बवाल
दिल्ली में फिर बिखरी फूल वालों की सैर की खुशबू: भाईचारे का प्रतीक बना यह ऐतिहासिक उत्सव
मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से : राज्यसभा में खड़गे के तंज पर ठहाके लगाते दिखे पीएम मोदी
मैं जिंदा हूं : मौत की खबरों को नेतन्याहू ने मज़ाक में उड़ाया, जारी किया नया वीडियो
न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में गगनचुंबी इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
# वायरल वीडियो: LPG संकट का देसी तोड़, बिना धुएं और बिजली के काम करेगा ये अनोखा जुगाड़ चूल्हा
क्या राजपाल यादव हुए थे इग्नोर ? वामिका गब्बी संग वायरल वीडियो पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
बेगूसराय में कट्टा लहराकर जातिवादी गानों पर थिरके युवक, कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती
संसद में गूंजा लोकगीत: सपा सांसद छोटेलाल का अनोखा अंदाज, पीछे बैठीं प्रिया सरोज भी नहीं रोक पाईं हंसी