भोजपुरी इंडस्ट्री एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला किसी गाने या फिल्म का नहीं, बल्कि मुजफ्फरपुर के एक लाइव स्टेज शो का है। वहां परफॉर्म कर रहे भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसमें वे एक महिला डांसर को स्टेज से नीचे भीड़ में फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में? वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर डांस चल रहा है और अचानक धनंजय शर्मा डांसर के पास पहुंचते हैं। इसके बाद वे महिला को गोद में उठाते हैं और बिना किसी हिचकिचाहट के उसे सीधे नीचे मौजूद भीड़ की तरफ उछाल देते हैं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। नेटिजन्स सिंगर के इस व्यवहार को अमानवीय और अपमानजनक करार दे रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं और सिंगर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर किसी कलाकार के साथ ऐसा बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
सिंगर ने दी सफाई: मेरे साथ बदसलूकी हुई थी बढ़ते विवाद के बीच धनंजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, लोग सच्चाई नहीं जानते। स्टेज पर डांसर मेरे साथ बदतमीजी कर रही थी। वह मुझे मंच से बाहर फेंकने की कोशिश कर रही थी और मुझे लात मार रही थी।
वो गलती से हुआ, मेरी ऐसी मंशा नहीं थी सिंगर ने आगे कहा कि डांसर को भीड़ में फेंकना एक दुर्घटना थी। उन्होंने सफाई में तर्क दिया, मैं उसे सिर्फ धक्का दे रहा था, मेरी ऐसी कोई मानसिकता नहीं थी कि उसे पब्लिक में फेंक दूं। यह सब गलती से हो गया।
धनंजय ने दावा किया कि उनके पास घटना का पूरा वीडियो है और वे इसे जल्द ही सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पूरी सच्चाई जानने के बाद ही उन्हें ट्रोल किया जाए। फिलहाल, इस घटना ने भोजपुरी स्टेज शो की सुरक्षा और गरिमा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
*Tf is thiss??? Bhojpuri singer Dhananjay Sharma picked up a dancer from the stage and threw her into the crowd
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 15, 2026
pic.twitter.com/6g2M27R4Di
बंगाल चुनाव: TMC का चुनावी शंखनाद, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अनुभव और ग्लैमर का जबरदस्त मेल
असम चुनाव 2026: क्या गौरव गोगोई उखाड़ पाएंगे हिमंत बिस्वा सरमा का खूंटा ?
क्या कोलकाता पुलिस ममता बनर्जी के लिए कर रही है प्रचार? बीजेपी ने चुनाव आयोग से की बड़ी मांग
‘घायल हूं इसलिए और भी घातक हूं’: राघव चड्ढा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, हर झूठ का दिया जवाब
भीषण गर्मी के बीच अचानक बदला मिजाज: देश भर में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
थार की जानलेवा लापरवाही: बैक गियर में दादी को कुचला, दीवार और कार के बीच दबकर मौत
बिहार में मौसम का डबल अटैक: 7 और 8 अप्रैल को भारी बारिश और ओलावृष्टि का हाई अलर्ट
ईरान की वसूली को गच्चा: होर्मुज को छोड़ जहाजों ने पकड़ा यह नया डार्क रूट
विदेशी खिलाड़ी कहे जाने पर विराट कोहली का करारा जवाब, लंदन शिफ्ट होने के सवालों पर तोड़ी चुप्पी
महाराष्ट्र में 2.9 करोड़ मतदाताओं के नाम काटने की साजिश? प्रकाश आंबेडकर के दावे से मचा हड़कंप