अप्रैल की शुरुआत के साथ ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी का इंतजार था, लेकिन मौसम विभाग ने इसके उलट संकेत दिए हैं। उत्तर-पूर्व से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। फिलहाल, पाकिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के बड़े हिस्से में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसका सबसे ज्यादा असर 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। पूर्वी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में 8 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड के कई हिस्सों में ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले सात दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं।
दिल्ली-एनसीआर का हाल दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की घटनाएं दर्ज की गई हैं। हालांकि, 5 और 6 अप्रैल को मौसम में मामूली सुधार और साफ आसमान की उम्मीद है, लेकिन 8 अप्रैल तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
यूपी-बिहार और राजस्थान में अलर्ट उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 5 अप्रैल को बारिश की संभावना है। बिहार में भी तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी दी गई है, जहां अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में 6 अप्रैल की दोपहर के बाद तेज आंधी और बारिश हो सकती है। वहीं, 7 अप्रैल को राज्य के बड़े हिस्से में ओलावृष्टि और मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में सक्रिय रहेगा मौसम मध्य प्रदेश के महाकौशल और बुंदेलखंड क्षेत्रों में 5 अप्रैल को मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहेगा, जहां तेज हवाओं के साथ ओलों की मार पड़ सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी 5 से 6 अप्रैल के बीच मौसम का असर दिखेगा। हालांकि, 7 और 8 अप्रैल तक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
*Daily Weather Briefing (04.04.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 4, 2026
Under the influence of the active western disturbance, wet spell along with hailstorm activity over the northwest India very likely to continue today, the 4th April.
YouTube : https://t.co/S0q1tRnewG
Facebook : https://t.co/kN3XZfA56X… pic.twitter.com/OlyezBe2YU
रामायण में डबल धमाका: रणबीर कपूर निभाएंगे भगवान राम के साथ ये अहम किरदार!
होर्मुज जलडमरूमध्य में अजीबोगरीब जंग: ईरान का संदेश— विनम्रता से पेश आओ और गुजर जाओ
घायल हूं, इसलिए घातक हूं: राघव चड्ढा की अग्निपरीक्षा औरAAP की अंदरूनी कलह का नया मोड़
क्या आज हनुमान के साथ शूट किया? : राहा के मासूम सवालों से गूंजता है रणबीर कपूर का घर
पीएम मोदी की सुनामी में बह जाएंगी ममता? निशीथ प्रामाणिक का बड़ा दावा
क्या आप से दूरी के बाद कांग्रेस का हाथ थामेंगे राघव चड्ढा? उदित राज के बयान से गरमाई सियासत
कुलदीप को DRS का शौक, मैंने अपनी किस्मत आजमाई : रोहित शर्मा की माइंड गेम का खुलासा
ईरान ने F-15 गिराकर बढ़ाई अमेरिका की मुश्किलें, ट्रंप प्रशासन की बढ़ी टेंशन!
पाकिस्तान में 80% लोग गे ! ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलूच के दावे ने मचाई हलचल
दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की स्टीमरोलर वाली धमकी, गिरफ्तारी के बाद मचा सियासी बवाल