T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन ओपनर कौन है? यह एक ऐसा सवाल है जिसने हमेशा से क्रिकेट प्रेमियों को दो खेमों में बांटा है। कोई रोहित शर्मा की क्लास का कायल है, तो कोई क्रिस गेल की विस्फोटक बल्लेबाजी का मुरीद। अब इस बहस पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी राय रखी है।
कोहली ने दिस ऑर दैट गेम में किया खुलासा हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया गया। इसमें विराट कोहली This or That गेम खेलते हुए नजर आए। इस दौरान उनसे कई दिग्गज खिलाड़ियों के बीच तुलना करने को कहा गया।
कोहली ने एडम गिलक्रिस्ट और सुनील नरेन में से गिलक्रिस्ट को चुना। आगे बढ़ते हुए उन्होंने गिलक्रिस्ट और ट्रैविस हेड की तुलना में टी20 फॉर्म को देखते हुए ट्रैविस हेड को बेहतर बताया। अंत में जब मुकाबला रोहित शर्मा और क्रिस गेल के बीच आया, तो कोहली ने बिना ज्यादा वक्त लिए यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम लिया।
क्यों गेल हैं टी20 के किंग ? क्रिस गेल को टी20 क्रिकेट का सबसे खूंखार बल्लेबाज माना जाता है। उनके आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। गेल ने सभी टी20 फॉर्मेट को मिलाकर 455 पारियों में 14,562 रन बनाए हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।
आईपीएल में भी उनका दबदबा बेमिसाल रहा है। 142 मैचों में उनके नाम 4,965 रन हैं। साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेली गई उनकी 175 रन की नाबाद पारी आज भी आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
रोहित बनाम गेल: आंकड़ों की जंग दूसरी ओर, रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज हैं। उन्होंने 159 मैचों में 4,231 रन बनाए हैं। वहीं, आईपीएल में रोहित 7,046 रनों के साथ एक बेहद निरंतर और सफल ओपनर रहे हैं। हालांकि, कोहली की व्यक्तिगत पसंद ने गेल की आक्रामक शैली को तरजीह दी है।
मैदान पर वापसी की तैयारी विराट कोहली की नजरें अब आगामी आईपीएल 2026 पर हैं। फैंस उन्हें फिर से मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं। RCB की टीम अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। कोहली की फॉर्म आगामी सीजन के लिए बेहद अहम रहने वाली है।
*Best T20 opener according to Virat Kohli? 👀
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 15, 2026
Watch This or That ft. Virat, on Emmvee presents RCB Shorts. 📹#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/JlEGDcwcYm
पटरी पर लौटी वन रानी : अमर अकबर एंथनी की शान, अब नए अवतार में मचाएगी धूम
जेल से रिहा हुए सोनम वांगचुक: अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने दी सेहत की जानकारी
क्या बेंजामिन नेतन्याहू की हो गई हत्या? सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों के बीच सामने आया ये सच
कांशीराम को भारत रत्न की मांग: राहुल गांधी का सियासी दांव, जो हिला देगा लखनऊ की सत्ता!
यौन सनक का खौफनाक अंत: युवक ने मलाशय में घुसाई पानी की बोतल, एक्स-रे देख डॉक्टरों के उड़े होश
मालाड स्टेशन पर नमाज का वीडियो वायरल: किरीट सोमैया ने रेलवे प्रशासन को घेरा
शतक का ख्याल आया, पर टीम जीतना जरूरी था - 3 बार शतक से चूकने पर बोले संजू सैमसन
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की सत्ता को चुनौती या फिर तीसरी बार वापसी? ओपिनियन पोल ने बिगाड़ा सियासी समीकरण
सचिन तेंदुलकर का वो अजेय रिकॉर्ड, जिसे 18 साल बाद भी नहीं तोड़ पाया कोई भारतीय
वेनेजुएला में 7 साल बाद फिर लहराया अमेरिकी झंडा: क्या बदल गई है कूटनीतिक तस्वीर?