टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की खिताबी जीत के नायक रहे संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी और शतक से लगातार चूकने के मुद्दे पर खुलकर बात की है। सैमसन ने न केवल विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया।
क्यों शतक से चूके संजू? टूर्नामेंट के दौरान संजू ने तीन अहम मुकाबलों में शानदार पारियां खेलीं, लेकिन वे शतक के करीब पहुंचकर आउट हो गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 नाबाद, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली।
एक कार्यक्रम में संजू ने स्वीकार किया कि उनके मन में शतक का विचार जरूर आया था। उन्होंने कहा, एक इंसान के तौर पर, यह ख्याल मन में आ ही जाता है कि काश एक शतक लग जाए तो मजा आ जाएगा।
प्रक्रिया पर दिया जोर शतक के लालच में अपनी लय न खोने के बारे में संजू ने बताया, जब विचार मन में आए, तो मैंने खुद से पूछा कि अब तक रन कैसे बने हैं? मैंने महसूस किया कि रन मेरी प्रक्रिया (Process) का सम्मान करने से आ रहे थे। इसलिए, मैंने शतक के बजाय अपनी योजना और खेल की प्रक्रिया पर टिके रहने का फैसला किया।
संजू ने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत आंकड़ों से बढ़कर टीम के लिए योगदान देना उनके लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि मैंने 100 के बारे में नहीं सोचा, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने जो योगदान दिया, वह उससे कहीं ज्यादा बड़ा था।
अंकों के आईने में शानदार प्रदर्शन सैमसन का टी-20 विश्व कप में प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। उन्होंने 5 पारियों में 80.25 की औसत और 199.37 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 321 रन बनाए। वे टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
शुरुआती मैचों में बाहर रहने के बाद जब संजू को मौका मिला, तो उन्होंने उसे दोनों हाथों से भुनाया। सुपर-8 से लेकर फाइनल तक, उन्होंने हर बड़े मुकाबले में जिम्मेदारी संभाली और भारत की लगातार दूसरी विश्व कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।
A picture-perfect ending to a phenomenal campaign 📸🏆#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #Final | #INDvNZ pic.twitter.com/BRAwDnF1Bg
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
तमिलनाडु चुनाव 2026: क्या सत्ता का किला ढहा पाएगा NDA? चौंकाने वाले ओपिनियन पोल से बढ़ी हलचल
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: युद्ध के मुहाने पर दुनिया, ईरान के रिपोर्टर ने दिखाई सी-रिपोर्टिंग की दिलेरी
WWE में गहरा शोक: दिग्गज डेवी कोट्स के निधन से स्तब्ध पूरा रेसलिंग जगत
अमेरिका पर 9/11 जैसा बड़ा हमला करने की साजिश? ईरान के दावे से मची खलबली
लापरवाही पड़ी भारी: रावलपिंडी पुलिस ने सलमान आगा के अजीबोगरीब रन-आउट पर लिए मजे
दिल्ली बनी अपराध और नशे की राजधानी ? AAP का दावा– पुलिस के हाथ बंधे, सरकार दे रही संरक्षण
ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए टीडीपी सांसद, अजहरुद्दीन ने की सख्त कार्रवाई की मांग
हम बर्फ और आग नहीं, हम आग और आग हैं : संजू-अभिषेक की खास दोस्ती पर छाई चर्चा
शतक का ख्याल आया, पर टीम जीतना जरूरी था - 3 बार शतक से चूकने पर बोले संजू सैमसन
चुनाव 2026: पांच राज्यों के रण में किसकी होगी जीत? जानें क्यों महत्वपूर्ण है यह मुकाबला