टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के दो स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहली बार एक-दूसरे के साथ अपनी बॉन्डिंग पर खुलकर बात की है। मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और मैदान के बाहर अपनी गहरी दोस्ती के लिए मशहूर इन दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की।
संजू केयरिंग इंसान हैं: अभिषेक अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन की शख्सियत की तारीफ करते हुए कहा, संजू भाई बहुत सुलझे हुए इंसान हैं। वह बेहद प्यार करने वाले और ख्याल रखने वाले व्यक्ति हैं। जब आपके पास उनके जैसा खिलाड़ी टीम में होता है, तो आपको यह भरोसा रहता है कि कोई आपके पीछे खड़ा है। वह मैदान के अंदर और बाहर, हर समय सपोर्ट के लिए उपलब्ध रहते हैं।
हम दोनों आग हैं : संजू का जवाब संजू सैमसन ने इन दोनों की जुगलबंदी को अनोखे अंदाज में बयां किया। उन्होंने कहा, हम बर्फ और आग नहीं हैं, हम आग और आग हैं। कभी वह मैदान पर आग लगाते हैं, तो कभी मैं। यह हमारी केरल-पंजाबी दोस्ती है। अभिषेक टीम के असली सुपरस्टार हैं। जहां भी हम जाते हैं, फैंस बस एक ही नाम चिल्लाते हैं—अभिषेक! लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं।
वर्ल्ड कप में उतार-चढ़ाव भरा सफर अभिषेक शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा। टूर्नामेंट की शुरुआत में वे लगातार तीन मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि, उन्होंने जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जमाकर वापसी की। 8 मैचों में उन्होंने 141 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के शामिल रहे।
संजू का चला बल्ला दूसरी ओर, संजू सैमसन को शुरुआती मैचों में बेंच पर बैठना पड़ा, लेकिन मौका मिलते ही उन्होंने तहलका मचा दिया। उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में 321 रन कूट दिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 और न्यूजीलैंड व इंग्लैंड के खिलाफ 89-89 रनों की पारियां उनके करियर की यादगार पारियों में गिनी जाएंगी।
अब आईपीएल की जंग वर्ल्ड कप की खिताबी जीत का जश्न मनाने के बाद अब ये दोनों सितारे आईपीएल 2026 के लिए कमर कस चुके हैं। संजू सैमसन इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे, जबकि अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालते दिखेंगे। फैंस को अब इन दोनों के बीच आईपीएल में भी शानदार बल्लेबाजी देखने का बेसब्री से इंतजार है।
Abhishek Sharma said Sanju bhai is a very sorted guy, He is a very loving guy, very caring guy. When a player like him is in your team, then you will feel that you have someone behind you. He s always there to support on & off the field . [India Today] pic.twitter.com/kMsy2CLg7y
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 14, 2026
न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप आगाज: अमेलिया केर की आंधी में उड़ा साउथ अफ्रीका
ट्रेन में ‘हाईवोल्टेज ड्रामा’: सीट के लिए मां-बेटी ने मचाया बवाल, असली यात्रियों को ही उतरना पड़ा ट्रेन से
मध्य-पूर्व में बिगड़े हालात: CBSE ने 12वीं की परीक्षाएं कीं रद्द, रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट
क्या धुरंधर 2 तोड़ पाएगी एडवांस बुकिंग के सारे रिकॉर्ड्स?
IPL 2026: कब जारी होगा पूरा शेड्यूल? बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी बड़ी अपडेट
तंजिद का तूफानी शतक: निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान के सामने 291 रनों की कड़ी चुनौती
बारामती से लेकर 8 सीटों तक: चुनाव आयोग ने जारी किया उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम
हाईवे पर इफ्तार: सबा इब्राहिम की लापरवाही देख भड़के लोग, खतरे में डाली जान
वाकई किल्लत या सिर्फ पैनिक बुकिंग! ईरान-इजरायल जंग के बीच LPG की मांग में 60% का बड़ा उछाल
ट्रेन में सीट के लिए महाभारत : दो महिलाओं की हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल