ट्रेन की यात्रा के दौरान सीट को लेकर विवाद होना आम बात है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में दो महिलाओं को सीट के लिए आपस में बुरी तरह भिड़ते और हाथापाई करते देखा जा सकता है।
क्या है पूरा मामला? वीडियो में एक ट्रेन का डिब्बा यात्रियों से खचाखच भरा हुआ नजर आ रहा है। एक बुजुर्ग महिला पूरी बर्थ पर आराम से लेटी हुई है। इसी दौरान एक दूसरी महिला वहां आती है और बैठने के लिए जगह मांगती है। बुजुर्ग महिला के उठने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई।
वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ लिखे कैप्शन ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। पोस्ट में कहा गया है कि भारतीय ट्रेनों में सीट घेरने की समस्या एक बड़ी चुनौती है। लोग अक्सर बीमारी का बहाना बनाकर पूरी-पूरी सीट पर कब्जा कर लेते हैं, जो सार्वजनिक परिवहन के नियमों के खिलाफ है।
जनता की राय: महज 31 सेकंड के इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का मतलब साझा जिम्मेदारी है। चार लोगों की सीट पर एक व्यक्ति का कब्जा करना नाइंसाफी है। वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि यह बीमारी नहीं, बल्कि लोगों का स्वार्थी व्यवहार है जिसे वे सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखाते हैं।
फिलहाल, इस वीडियो ने भारतीय ट्रेनों में सफर के दौरान होने वाली असुविधा और यात्रियों के शिष्टाचार पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।
Occupying entire seats like bulls is a serious problem in Indian trains.
— Oppressor (@TyrantOppressor) March 14, 2026
People lie down and take up the whole seat, using illness as an excuse.
If you are that sick, book an ambulance and take them to a hospital.
Trains are public transport. A seat meant for 4 people cannot… pic.twitter.com/VQXsyZBO2T
30 देशों के इमरजेंसी स्टॉक भी बेअसर, 40% महंगा हुआ कच्चा तेल; पेट्रोल-डीजल और LPG के बदले नियम
असम विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा: 9 अप्रैल को होगा मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे
कांशीराम की जयंती: कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- सत्तामशीन संविधान को कर रही कमजोर
इजरायल पर ईरान का सेज्जिल प्रहार: पहली बार इस्तेमाल हुई इस मिसाइल ने कैसे उड़ाई एयर डिफेंस की नींद?
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: तारीखों का ऐलान, एक ही चरण में होगा मतदान
मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: एयर इंडिया की दुबई-अबू धाबी की कई फ्लाइट्स रद्द, जानें क्या है ताजा स्थिति
काश ऐसा मुंबई में भी होता : नॉर्वे से आई अनोखी पहल, जो बचाएगी बेघरों की जान
हम बर्फ और आग नहीं, हम आग और आग हैं : संजू-अभिषेक की खास दोस्ती पर छाई चर्चा
दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग: 50 दुकानें जलकर खाक, मची अफरा-तफरी
LPG बनी लापता गैस : अखिलेश के तंज पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, जानें क्या है पूरा विवाद