लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ लगाए गए नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। रिहाई के बाद उन्हें सीधे स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बिना पाबंदी के हुई पहली मुलाकात सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि महीनों तक जेल में केवल 60 मिनट की सीमित मुलाकातों के बाद, अब उन्होंने पहली बार बिना किसी डर या समय की पाबंदी के खुलकर बातचीत की।
36 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रिहाई के बाद वांगचुक को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी के अनुसार, पारिवारिक डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अगले 36 घंटों तक डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। जोधपुर पहुंचकर गीतांजलि ने खुद उनकी रिहाई की सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी उनकी रिहाई का स्वागत करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रवादी बताया।
क्यों हुई थी गिरफ्तारी? वांगचुक को 26 सितंबर 2025 को हिरासत में लिया गया था। वह लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे थे। लेह में प्रदर्शन के दौरान हिंसा के बाद प्रशासन ने उन पर NSA लगा दिया था। अब गृह मंत्रालय ने लद्दाख में शांति और विश्वास बहाली के लिए उन्हें रिहा करने का निर्णय लिया है।
लद्दाख में जारी रहेगा आंदोलन सोनम वांगचुक की रिहाई के बावजूद लद्दाख के लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने स्पष्ट किया है कि 16 मार्च को पूरे लद्दाख में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गृह मंत्रालय अधिकारों की लिखित गारंटी नहीं देता।
*After a long time had a free flowing chat with @Wangchuk66 without glancing at the scary clock every now and then to make the most of the fleeting 60 minutes as in jail!
— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) March 15, 2026
Taking him for a health checkup as per the strong recommendations of our family doctor. He will be under… pic.twitter.com/I4IKOUsoV9
यूपी दरोगा भर्ती का पंडित विवाद : परीक्षा में पूछे गए एक सवाल ने खड़ी की बड़ी मुश्किल
विधानसभा चुनाव 2026: आज शाम 4 बजे बजेगा सियासी बिगुल, 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का होगा ऐलान
5वीं बार क्वीन बनीं स्मृति मंधाना: BCCI नमन अवॉर्ड्स में छाया भारतीय महिला क्रिकेटर्स का जलवा
इस्फहान दहला: ईरान का पलटवार, अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलों की बारिश
दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग: 50 दुकानें जलकर खाक, मची अफरा-तफरी
मरने के बाद विरोध नहीं, यह हमारी परंपरा: खामेनेई पर RSS का बड़ा बयान
रोहित शर्मा नहीं, ये है टी-20 का असली किंग : विराट कोहली के बयान से मची खलबली
600 मीटर की ऊंचाई से जन्नत का दीदार: मक्का क्लॉक टावर का वायरल वीडियो देख दुनिया हैरान
दिल्ली में जलभराव का अंत: सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग मेगा प्रोजेक्ट
कांशीराम की जयंती: कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- सत्तामशीन संविधान को कर रही कमजोर