केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य की सभी 140 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। नई सरकार का गठन मई के अंत तक होने की उम्मीद है।
LDF और UDF के बीच कांटे की टक्कर हाल ही में सामने आए MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल ने केरल के राजनीतिक माहौल को दिलचस्प बना दिया है। सर्वे के अनुसार, सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
वोट शेयर का गणित सर्वे के आंकड़ों पर गौर करें तो LDF को 42-43% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि UDF को 41-42% वोट मिल सकते हैं। वहीं, भाजपा गठबंधन को 12-13% और अन्य को 0-2% वोट मिलने की संभावना जताई गई है। मामूली अंतर यह दर्शाता है कि आखिरी समय में हवा का रुख किसी भी तरफ मुड़ सकता है।
सीटों का अनुमान: बहुमत की जंग बहुमत के लिए 71 सीटों का जादुई आंकड़ा जरूरी है। ओपिनियन पोल के मुताबिक:
BJP के लिए चुनौती और उम्मीदें भाजपा के लिए केरल में सरकार से ज्यादा अपना वोट बैंक मजबूत करना प्राथमिकता है। यदि भाजपा और उसके सहयोगी दल अपनी सीटों पर कांग्रेस या वामपंथी प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देने में सफल रहते हैं, तो इसे पार्टी की बड़ी उपलब्धि माना जाएगा।
2021 का जनादेश और अब की स्थिति पिछले चुनाव में सीपीआईएम को 62 सीटें मिली थीं, जिसके बाद पिनाराई विजयन ने एलडीएफ के सहयोगियों (सीपीआई, केरल कांग्रेस, जेडीएस, एनसीपी आदि) के समर्थन से सरकार बनाई थी। अब देखना यह है कि क्या विकास और सत्ता विरोधी लहर के बीच विजयन अपनी कुर्सी बचा पाते हैं या कांग्रेस की अगुआई वाला गठबंधन सत्ता में वापसी करता है।
WATCH | MATRIZE-IANS ओपनियन पोल में केरल में LDF और UDF के बीच कांटे की टक्कर
— India TV (@indiatvnews) March 15, 2026
केरल में LDF को 42-43%, UDF को 41-42%, बीजेपी को 12-13% और अन्य को मिल रहे हैं 0-02% वोट #AssemblyElections #Congress #Left #Kerala @ParasharPrachi, @DParashar17 pic.twitter.com/hYkmr96QpV
BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, द्रविड़ और मिताली राज को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
RCB के स्टार गेंदबाज यश दयाल ने गुपचुप रचाई शादी, विवादों के बीच कौन हैं उनकी पत्नी श्वेता पुंडीर?
देवरिया में ‘ड्रैकुला गैंग’ का खौफ: बच्चों को डराकर जबरन निकलवाया जा रहा खून!
ट्रेन में सीट के लिए महाभारत : दो महिलाओं की हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शतक का ख्याल आया, पर टीम जीतना जरूरी था - 3 बार शतक से चूकने पर बोले संजू सैमसन
सलमान आगा का अजीबोगरीब रन आउट: रावलपिंडी पुलिस ने भी लिया मजे, सीख भरी सलाह हुई वायरल
शहडोल में गैस का संकट और कालाबाजारी का वायरल वीडियो, प्रशासन के दावों की निकली हवा
धोनी-पंत नहीं, इस दिग्गज को मानते हैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर; आरसीबी के स्टार खिलाड़ी का बड़ा बयान
IPL 2026: क्या RCB रच पाएगी इतिहास? CSK और MI के खास क्लब में शामिल होने का मौका
कुत्ते के काटने के बाद नहीं लगवाया टीका, 8वीं का छात्र अब करने लगा कुत्तों जैसी हरकतें