भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज, 15 मार्च को नई दिल्ली में अपने प्रतिष्ठित नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन कर रहा है। राजधानी में क्रिकेट जगत के दिग्गज जुट चुके हैं और शाम 6:45 बजे से यह भव्य कार्यक्रम शुरू होगा।
दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड इस साल के समारोह का मुख्य आकर्षण महान क्रिकेट हस्तियों का सम्मान है। पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़, दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी को उनके अमूल्य योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
शुभमन गिल और स्मृति मंधाना का दबदबा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सराहा जाएगा। शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष) का पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया जाएगा। यह सम्मान उन्हें दूसरी बार मिल रहा है। महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर का खिताब अपने नाम करेंगी।
घरेलू क्रिकेट के उभरते सितारों की चमक घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिलेगा। इसके अलावा, विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए यह अवॉर्ड दिया जाएगा।
महिला वर्ग में इरा जाधव को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (घरेलू) और शैफाली वर्मा को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू वनडे) के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी दी जाएगी।
मुंबई का दबदबा बरकरार घरेलू टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को सर्वश्रेष्ठ स्टेट एसोसिएशन का अवॉर्ड मिलेगा। इस सीजन में मुंबई ने चार ट्रॉफियां जीती हैं।
वर्ल्ड कप विजेताओं का सम्मान इस वर्ष बीसीसीआई विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मानित करेगा। इसमें ICC T20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियंस ट्रॉफी 2025, महिला और पुरुष U19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य मंच पर सम्मानित किए जाएंगे।
कहां देखें लाइव? क्रिकेट फैंस इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण Star Sports 1 पर देख सकते हैं। इसके अलावा, JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकेगी। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:45 बजे से होगी।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) March 14, 2026
BCCI to honour Roger Binny, Rahul Dravid and Mithali Raj with Lifetime Achievement Awards at Naman Awards 2026, scheduled to be held on Sunday, 15 March 2026, in New Delhi.
More details ▶️ https://t.co/noBSDbxcW5 pic.twitter.com/WfhfqHBuiI
सबको माफ करके सो जाओ : 13 साल के दर्द से मुक्त हुए हरीश राणा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
सलमान आगा का अजीबोगरीब रन आउट: रावलपिंडी पुलिस ने भी लिया मजे, सीख भरी सलाह हुई वायरल
मिडिल ईस्ट में CBSE 12वीं की परीक्षाएं रद्द, तनावपूर्ण हालातों के बीच बोर्ड का बड़ा फैसला
धुरंधर 2 का बड़ा लीक: क्या फिल्म में डॉक्टर बनीं यामी गौतम? जानिए क्या है वायरल सच
चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा, सरफराज अहमद ने थामे हाथ
8 साल का प्यार, जान का खतरा : भागकर शादी करने वाले कपल का वीडियो वायरल, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
व्हीलचेयर की कमी भी नहीं रोक सकी हौसले, बिहार की इस बेटी की कहानी जीत रही है सबका दिल
बर्फबारी बनी मुसीबत: अटल टनल के पास फंसे सैकड़ों पर्यटक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गैस सिलेंडर के नाम पर ठगों का नया जाल: एक क्लिक और खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट!
चुनाव का बिगुल: 5 राज्यों में आज शाम तय होगा सत्ता का सफर, आयोग करेगा तारीखों का ऐलान