कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर एक बार फिर अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं। जयपुर के कनोडिया कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ट्रिपल तलाक, राम मंदिर और हिंदुत्व को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिससे नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो सकता है।
ट्रिपल तलाक और बहुविवाह पर सवाल अय्यर ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार यह दावा करती है कि उसने तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाकर मुस्लिम महिलाओं को आजादी दी है, लेकिन आंकड़ों पर गौर नहीं किया जाता। उन्होंने गोपाल सिंह जांच समिति का हवाला देते हुए दावा किया कि हिंदू और सिखों में दो पत्नियां रखने की प्रवृत्ति मुसलमानों से अधिक है।
पीएम का कोई धर्म नहीं होना चाहिए राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री सभी शंकराचार्यों को दरकिनार कर खुद राम मंदिर का उद्घाटन कर रहे हैं। क्या यह धर्मनिरपेक्षता है? भारत के प्रधानमंत्री का कोई धर्म नहीं होना चाहिए, उन्होंने मंदिर उद्घाटन में शामिल होकर इस संवैधानिक नियम का उल्लंघन किया है।
प्यार में जिहाद कैसा? लव जिहाद के मुद्दे पर कटाक्ष करते हुए अय्यर ने कहा कि प्यार और जिहाद का कोई मेल नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्यार में कभी जिहाद हो सकता है? उनके अनुसार, जिहाद प्रतिशोध के लिए होता है, जबकि प्यार का उद्देश्य कभी बदला लेना नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग ही इन दो शब्दों को जोड़कर नफरत फैला रहे हैं।
भारत के विभाजन की चेतावनी अय्यर ने यह भी चेतावनी दी कि यदि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश की गई और मुसलमानों को दुश्मन के रूप में पेश किया गया, तो देश बिखर जाएगा। उन्होंने कहा, अगर हम ऐसी सोच पर अपनी राष्ट्रीय पहचान बनाएंगे, तो भारत टिक नहीं पाएगा और कम से कम 43 अलग-अलग राज्यों में बंट जाएगा।
पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत अपने भाषण के दौरान मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान के साथ निरंतर बातचीत के पक्ष में भी बात रखी। उन्होंने देश की धार्मिक विविधता को भारत की ताकत बताते हुए कहा कि अगर भारत किसी समुदाय विशेष को बाहर रखने की नींव पर बनाया गया, तो वह अपनी एकता खो देगा।
*#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Former Union Minister Mani Shankar Aiyar says, Our Prime Minister is personally inaugurating the Ram Temple, leaving all the Shankaracharyas aside. Is this secular?... The Prime Minister of India should not have any religion. He violated this by… pic.twitter.com/vchWVzP5k5
— ANI (@ANI) March 15, 2026
वाराणसी के सरकारी अस्पताल में जाम-मुर्गा पार्टी: पैथोलॉजी लैब में मयखाना, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
ईरान के शाहेद की कॉपी कर अमेरिका ने बनाया लुकास , क्या सुपरपावर ने अपना लिया चीन वाला धंधा ?
चुनावी बिगुल: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे ईसीआई की प्रेस कॉन्फ्रेंस
क्या बेंजामिन नेतन्याहू सुरक्षित हैं? छठी उंगली और AI वीडियो ने पैदा किया नया सस्पेंस
गांधी मैदान से दौड़ी नशा मुक्त बिहार की लहर: पीवी सिंधु ने दिखाई हरी झंडी
शिवपाल यादव का हुंकार: बीजेपी को बताया लुटेरी सरकार , 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का संकल्प
बगदाद दूतावास पर मिसाइल हमला: अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत इराक छोड़ने का दिया अल्टीमेटम
नेतन्याहू की मौत का सच: 6 उंगलियों वाले वीडियो और बेटे की खामोशी से क्यों मचा हड़कंप?
कांशीराम का जादुई प्रभाव: यूपी की सियासत में दलित वोटों के लिए क्यों मची है होड़?