मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज अफवाह ने जोर पकड़ लिया। दावा किया गया कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या कर दी गई है। हालांकि, इजराइल सरकार ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह फेक न्यूज करार दिया है।
अटकलों का दौर तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दावा किया गया कि नेतन्याहू की एक क्लिप में उनके हाथ में छह उंगलियां दिख रही हैं। लोगों ने इसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा तैयार डीपफेक बताते हुए निष्कर्ष निकाला कि असली नेतन्याहू की मौत हो चुकी है और उनकी जगह नकली वीडियो का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बाद में जांच में स्पष्ट हुआ कि यह कोई AI का कमाल नहीं, बल्कि कैमरा एंगल और इमेज डिस्ट्रॉर्शन (प्रकाश और परछाई के कारण) से पैदा हुआ एक ऑप्टिकल इल्यूजन था।
अफवाहों को हवा मिलने के पीछे एक और बड़ा कारण था नेतन्याहू के बेटे यायर नेतन्याहू की सोशल मीडिया पर चुप्पी। यायर, जो आमतौर पर X पर बेहद सक्रिय रहते हैं और रोजाना दर्जनों पोस्ट करते हैं, उन्होंने अचानक कई दिनों तक कोई पोस्ट नहीं किया। उनके समर्थकों और आलोचकों ने इसे परिवार में किसी बड़ी अनहोनी से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।
हालांकि, यायर फ्लोरिडा के मियामी में रहते हैं और संभव है कि युद्ध जैसी संवेदनशील स्थिति के चलते उन्होंने सार्वजनिक मंचों से दूरी बनाने का निर्णय लिया हो।
इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन दावों को पूरी तरह आधारहीन बताया है। सरकार ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और ईरान के साथ जारी सैन्य तनाव पर देश की रणनीति बनाने में व्यस्त हैं। सुरक्षा कैबिनेट की बैठक में उनकी अनुपस्थिति को भी अफवाहबाजों ने उनकी मौत से जोड़ दिया था, जबकि वह केवल एक नियमित रक्षा ब्रीफिंग थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि युद्ध के समय सोशल मीडिया पर सूचनाओं का कितना गलत इस्तेमाल हो सकता है। मिडिल ईस्ट में इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच, ऐसी खबरें जानबूझकर भ्रम फैलाने और जनता का मनोबल गिराने के लिए फैलाई जा रही हैं। फिलहाल, नेतन्याहू के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद यह मामला ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है।
NETANYAHU HAS 6 FINGERS IN OFFICIAL VIDEO AS ASSASSINATION REPORTS MOUNT
— RT (@RT_com) March 15, 2026
‘Not AI but an OPTICAL ILLUSION https://t.co/OPdHcqfMdo pic.twitter.com/GMHWCqCUPF
मृत्यु के बाद विरोध नहीं, यह भारत की परंपरा : खामेनेई के निधन पर बोले RSS के दत्तात्रेय होसबले
तमिलनाडु चुनाव 2026: क्या सत्ता का किला ढहा पाएगा NDA? चौंकाने वाले ओपिनियन पोल से बढ़ी हलचल
पटरी पर लौटी वन रानी : अमर अकबर एंथनी की शान, अब नए अवतार में मचाएगी धूम
रोंगटे खड़े कर देगी यह टक्कर: तेज रफ्तार बाइक और कार की भीषण भिड़ंत का वीडियो वायरल
दिल्ली में जलभराव का अंत: सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग मेगा प्रोजेक्ट
मणिशंकर अय्यर का पीएम मोदी पर तीखा हमला: वड़नगर में प्लेटफॉर्म नहीं था, तो चाय कहां बेची?
अमेरिका पर 9/11 जैसा बड़ा हमला करने की साजिश? ईरान के दावे से मची खलबली
खामेनेई की मृत्यु पर RSS का बड़ा बयान: मृत्यु के बाद विरोध करना हमारे संस्कार नहीं
IPL 2026: क्या RCB रच पाएगी इतिहास? CSK और MI के खास क्लब में शामिल होने का मौका
मकाऊ में साया बनकर पीछे पड़ा रोबोट, बुजुर्ग महिला डरी तो पुलिस ने कर ली गिरफ्तारी