आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवाती तूफान मोंथा का खतरा मंडरा रहा है। तटीय इलाकों में हवाओं की गति तेज हो गई है और भारी बारिश शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह श्रीकाकुलम में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए।
आंध्र प्रदेश से मछली पकड़ने वाली लगभग 50 नौकाएं चक्रवात के कारण वापस नहीं लौट पा रही हैं। उन्हें गंजम जिले के गोपालपुर बंदरगाह में सुरक्षित रखा गया है। तूफान से बचाने के लिए राज्य की मछली पकड़ने वाली नौकाओं को भी गोपालपुर के बर्थ पर सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न उतरने की चेतावनी दी है और राहत कार्यों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
इंडिगो ने विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और राजमुंदरी आने-जाने वाली उड़ानों के प्रभावित होने की आशंका जताई है। यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांचने और अतिरिक्त यात्रा समय के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक तूफान मोंथा पिछले 6 घंटों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यह अब एक गंभीर साइक्लोनिक तूफान में बदल गया है। आशंका है कि यह आज शाम/रात को काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इस दौरान हवा की गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, जो 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है।
चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) ने विजयवाड़ा डिवीजन के तहत चलने वाली 54 ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया है। राजमुंदरी, निदादावोलू, गुंटूर, काकीनाडा, तेनाली, मार्कापुरम, मछलीपट्टनम, नरसपुर, विशाखापत्तनम, ओंगोल, भीमावरम और माचेरला से चलने वाली ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को रद्द ट्रेनों के बारे में सूचित करने के लिए SMS अलर्ट भेजे गए हैं। मौसम सामान्य होने के बाद ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।
🚤#Cyclone #Montha ଗୋପାଳପୁରରୁ 550 କି.ମି. ଦୂରରେ ରହିଛି । ଏହାର ପ୍ରଭାବରେ ସମୁଦ୍ର ଅଶାନ୍ତ ହୋଇଛି । ପାଖାପାଖି 50ରୁ ଅଧିକ ମାଛଧରା ବୋଟ୍ ଗୋପାଳପୁର ବନ୍ଦରରେ ସୁରକ୍ଷିତ ଭାବେ ରଖାଯାଇଛି । #Gopalpur pic.twitter.com/DB4LKEaLws
— DD News Odia (@DDNewsOdia) October 28, 2025
हर परिवार को सरकारी नौकरी, महिलाओं को 2500 रुपये! तेजस्वी के 20 बड़े वादे
बिहार चुनाव: महागठबंधन का तेजस्वी प्रण , हर परिवार को 20 महीने में नौकरी!
बिग बॉस 19: क्या अमाल को इमेज सुधारने की कोचिंग दे रहे हैं बिग बॉस? बसीर के खुलासे पर भड़के दर्शक
तूफानी हवा में बाज का कमाल: लोमड़ी को पंजे में दबाकर ले उड़ा, देखकर रह जाएंगे दंग
दिल दहला देने वाला हादसा: ओवरब्रिज से टकराई जिराफ की गर्दन!
क्या नकली बारिश दिल्ली की हवा को हमेशा के लिए साफ़ कर पाएगी? क्लाउड सीडिंग का पूरा सच
कोरोना में डूबा 2 करोड़ का कारोबार, अब कर रहे हैं नौकरी - हौसले की कहानी
कटिहार में पुलिस की बदसलूकी: भाई-बहन के साथ होटल में दुर्व्यवहार, वायरल वीडियो से आक्रोश
भारत के त्रि-सेवा युद्धाभ्यास से पाकिस्तान में खलबली, कई एयर रूट्स पर लगाई अस्थायी रोक
इटावा में दलित युवक को सड़क पर मुर्गा बनाकर पीटा, वीडियो वायरल!