कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार में शिक्षा, रोजगार, और मानव विकास की स्थिति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-नीतीश की सरकार ने राज्य के युवाओं की आकांक्षाओं को कुचल दिया है और हर मोर्चे पर प्रदेश को पीछे धकेल दिया है.
राहुल गांधी ने दिल्ली में पढ़ाई कर रहे बिहार के कुछ युवाओं के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में इस सरकार ने बिहार के युवाओं को निराशा के सिवा कुछ नहीं दिया.
उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि कक्षा 9-10 में छात्रों के स्कूल छोड़ने के मामले में बिहार 29 राज्यों में 27वें स्थान पर है. कक्षा 11-12 में प्रवेश की दर में राज्य 28वें स्थान पर है, और महिला साक्षरता के मामले में भी 28वें स्थान पर है.
कांग्रेस नेता ने रोजगार के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सेवा क्षेत्र में रोजगार के मामले में बिहार 29 राज्यों में 21वें स्थान पर है, और उद्योग/उत्पादन क्षेत्र में रोजगार के मामले में 23वें स्थान पर है. उन्होंने यह भी कहा कि शिशु मृत्यु दर, स्वास्थ्य सुरक्षा और घरेलू शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के मामले में भी बिहार की स्थिति काफी खराब है.
राहुल गांधी ने मानव विकास सूचकांक (HDI) और प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी बिहार की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि राज्य HDI में 27वें और प्रति व्यक्ति आय में 25वें स्थान पर है.
उन्होंने कहा कि ये आंकड़े सिर्फ संख्याएं नहीं हैं, बल्कि एक दर्पण हैं जो दिखाते हैं कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार को विकास से कितना दूर कर दिया है. उन्होंने बिहार के युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वे हर जगह अपनी काबिलियत और मेहनत से चमक सकते हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें केवल बेरोजगारी और निराशा दी है. अब बदलाव का समय है. बिहार के स्वाभिमान को फिर से जगाना होगा.
कुछ दिनों पहले बिहार के युवाओं से बहुत दिलचस्प बातचीत हुई - शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार हर मुद्दे पर। और, इन सबकी दुर्दशा के लिए सिर्फ एक गुनहगार है, BJP-JDU सरकार।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 28, 2025
बिहार के युवा बखूबी जानते हैं कि पिछले 20 सालों में किस तरह इस मोदी-नीतीश सरकार ने उनकी आकांक्षाओं का गला घोंटा है,… pic.twitter.com/Vcn8fNoMpv
CSK vs PBKS: चेन्नई के शेरों का चेपॉक में धमाका, पंजाब को दिया 210 रनों का विशाल लक्ष्य
दिल्ली में अब नहीं होगा जानवरों पर अत्याचार: सभी 13 जिलों में बनेगा SPCA, जिम्मेदार होंगे DM
स्टेज पर माइक छीनने से लेकर अपमान तक: सुनील पाल ने बयां किया उस शर्मनाक शाम का सच
आपका स्मार्टफोन हो सकता है हैक: Android God Mode मैलवेयर से रहें सावधान!
हनुमान जयंती पर अनोखा चमत्कार: भंडारे में पहुंची वानर सेना , अनुशासन देख दंग रह गए लोग
दिल्ली में ड्रग्स का बड़ा जखीरा: 10 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार
CBSE का बड़ा बदलाव: अब छठी कक्षा से अनिवार्य होगी तीसरी भाषा, गणित और विज्ञान में भी दो स्तर
संजू सैमसन के मुरीद हुए पीएम मोदी, बताया क्या है एक चैंपियन खिलाड़ी की असली पहचान
रामायण के टीजर में बड़ी चूक! क्या AI के इस्तेमाल से बिगड़ा काम? फैंस ने पकड़ी मेकर्स की गलती
पैसों का अनोखा बिजनेस: चिल्लर बेचकर मालामाल हो रहा है ये शख्स, वीडियो देख लोग हैरान