चक्रवाती तूफान मोंथा का कहर: 110 किमी/घंटा की रफ़्तार, भारी बारिश, उड़ानें रद्द, स्कूल बंद
News Image

आंध्र प्रदेश के तट पर भयंकर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का लैंडफॉल शुरू हो चुका है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।

कोनासीमा जिले के मकानगुडेम गांव में तेज आंधी के कारण एक पेड़ उखड़कर एक महिला पर गिर गया, जिससे उसकी दुखद मृत्यु हो गई। नेल्लोर जिले में भी पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। चक्रवात की वजह से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी हैं।

झारखंड में भी प्रचंड चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। राजधानी रांची में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

ओडिशा के तटीय और दक्षिणी जिलों में भीषण चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से भारी बारिश होने से भूस्खलन हुआ है, घरों को नुकसान पहुंचा है और कई जगह पेड़ भी उखड़ गए हैं। ओडिशा के 15 जिलों में जनजीवन प्रभावित है। गजपति जिले में भूस्खलन की घटना हुई है। रायगढ़ जिले के गुनुपुर, गुदारी और रामनागुड़ा इलाकों में भी पेड़ उखड़ गए हैं।

ओडिशा में चक्रवात के भयंकर रूप को देखते हुए 2,000 से ज्यादा चक्रवात आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं। एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ और अग्निशमन सेवा के कर्मियों वाली 153 बचाव टीमें (6,000 से ज्यादा कर्मी) आठ दक्षिणी जिलों में संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए गए है।

भयंकर चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडिशा के 9 जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 30 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी 30 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं।

भीषण चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण मंगलवार को विशाखापत्तनम हवाई अड्डे से संचालित होने वाली कुल 32 उड़ानें रद्द कर दी गईं। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन में 27 अक्टूबर और मंगलवार को कुल 120 ट्रेनें रद्द कर दी गईं थीं। पूर्वी तट रेलवे के अनुसार 61 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, दो के मार्ग बदल दिए गए और पांच ट्रेनों को बीच में ही समाप्त/समय से पहले ही शुरू कर दिया गया जबकि आठ अन्य ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

खुद को अफसर बताने वाली महिला का ट्रेन में हंगामा, TTE को धमकी!

Story 1

बिहार: रेस्टोरेंट में भाई-बहन पर SI का रौब, वीडियो वायरल, पुलिस ने मांगा जवाब!

Story 1

सूर्या की फॉर्म से क्यों नहीं डर रहे गंभीर? कोच ने बताया टीम इंडिया का सीक्रेट!

Story 1

मोंथा तूफान का महा तांडव! अगले 24 घंटे में भारी वर्षा का अलर्ट

Story 1

महागठबंधन का घोषणापत्र: शराबबंदी कानून पर पुनर्विचार, ताड़ी और महुआ को छूट

Story 1

ज़िंदगी हो या मौत, दारू ज़रूरी: पेशाब की थैली लेकर ठेके पर पहुंचा घायल युवक!

Story 1

अहमदाबाद: महिला डॉक्टर ने बीमार बच्ची के पिता को मारा थप्पड़, इलाज करने से भी किया इनकार

Story 1

क्लाउड सीडिंग के बाद भी दिल्ली में बारिश नहीं, AAP ने कहा - जनता के पैसे बर्बाद!

Story 1

चक्रवाती तूफान मोंथा गंभीर रूप धारण कर आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ा, अलर्ट जारी

Story 1

फॉर्म की चिंता नहीं, ऑस्ट्रेलिया में सूर्या बेफिक्र, आलोचकों को बल्ले से जवाब देने को तैयार!