बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मोंथा अब और भी शक्तिशाली हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इसकी गति बढ़ने से यह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है।
तूफान के चलते ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में भारी नुकसान की आशंका है। दोनों राज्यों की सरकारें और प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहे हैं। रेलवे ने लगभग 60 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
चक्रवात के दौरान तेज बारिश और हवाएं चलेंगी। मोंथा से जुड़ी रियल-टाइम अपडेट Windy.com और IMD की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह 5:30 बजे मोंथा आंध्र प्रदेश के तट से लगभग 190 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में मछलीपट्टनम, 270 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में काकीनाडा और 340 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में विशाखापट्टनम के पास केंद्रित था।
यह तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए मंगलवार शाम या रात तक काकीनाडा के आसपास मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इस दौरान अधिकतम हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मोंथा नाम थाई भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है सुगंधित फूल ।
मौसम विभाग ने झारखंड के लिए भी चेतावनी जारी की है। 31 अक्टूबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार को सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी और गुमला के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को चतरा, गढ़वा, लातेहार और पलामू के कुछ इलाकों में बहुत भारी वर्षा की आशंका है।
विशाखापट्टनम में चक्रवात के असर से भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।
*VIDEO | Visakhapatnam: Heavy rain and gusty winds lash the city as Cyclone Montha approaches the Andhra Pradesh coast.#CycloneMontha #Visakhapatnam #AndhraPradesh
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/TYwXD2KN31
ईरान युद्ध के बीच US आर्मी चीफ अचानक बर्खास्त, रक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन
लाफ्टर शेफ विवाद: जन्नत को गलत तरीके से छूने के आरोपों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, समर्थ जुरेल का किया बचाव
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल: 6 मैचों का रोमांच, CSK की स्थिति चिंताजनक; जानें टॉप 5 टीमों का हाल
पर्यावरण समिति के सदस्य बने अनंत सिंह, पूछा तो बोले- ‘जानबो नहीं करते हैं का है!’
मालदा कांड: सीएम ममता का दावा- बंगाल में लगा है सुपर राष्ट्रपति शासन , न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर मचा बवाल
25 करोड़ के कैमरन ग्रीन के साथ बीच मैदान पर हुआ अपमान , जूनियर खिलाड़ी ने जमकर सुनाई खरी-खोटी
पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, वीडियो शेयर कर साधी चुप्पी
ईरान के लिए आखिरी चेतावनी: समझौता कर लो, वरना कुछ नहीं बचेगा - ट्रंप
क्या ईरान ने फिर मार गिराया अमेरिका का अजेय F-35? पेंटागन की चुप्पी ने बढ़ाई हलचल
गर्मियों की छुट्टियों में घर जाना होगा आसान: मुंबई-पुणे से चलेंगी 2100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें