श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने घोषणा की है कि अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो गया है। ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर यह जानकारी साझा की।
ट्रस्ट ने बताया कि मुख्य मंदिर के साथ-साथ परकोटा के छह मंदिरों - भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा तथा शेषावतार मंदिर का निर्माण भी पूरा हो चुका है। इन मंदिरों पर ध्वजदण्ड एवं कलश भी स्थापित कर दिए गए हैं।
ट्रस्ट ने अपने पोस्ट में सप्त मण्डप - महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, शबरी एवं ऋषि पत्नी अहल्या मंदिरों के निर्माण की समाप्ति की भी सूचना दी। संत तुलसीदास मंदिर का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है और जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं।
दर्शनार्थियों की सुविधा और व्यवस्था से जुड़े सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
वर्तमान में, 10 एकड़ में पंचवटी का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। मानचित्र के अनुसार सड़कें और फ्लोरिंग पर पत्थर लगाने का कार्य निर्धारित कंपनी द्वारा किया जा रहा है। भूमि सौन्दर्य, हरियाली और लैंड स्केपिंग कार्य भी जोरों पर है।
ट्रस्ट ने यह भी बताया कि जनता से सीधे तौर पर जुड़े कार्य पूरे हो चुके हैं। फिलहाल 3.5 किलोमीटर लम्बी चारदीवारी, ट्रस्ट कार्यालय, अतिथि गृह व सभागार जैसे कार्य जारी हैं।
*अपने नव्य, भव्य और दिव्य स्वरूप में प्रकटा श्री राम जन्मभूमि मंदिर
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) October 26, 2025
Shri Ram Janmabhoomi Mandir manifested in its new, grand, and divine form. pic.twitter.com/OL8tEzWM01
चुनाव आयोग का राष्ट्रव्यापी एसआईआर का ऐलान, पहले चरण में इन राज्यों में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण
भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में गूंजा RO-KO का नाम, कमेंट्री बॉक्स में छलके जज्बात!
मेंथा तूफान का खतरा! दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट
जस्टिस सूर्यकांत बनेंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश!
खेत में दिखा किंग कोबरा का खौफनाक रूप, नाग को निगला, वीडियो वायरल
कितना भी SIR या FIR लागू कर लें... : प्रशांत किशोर का चुनाव आयोग के SIR 2.0 पर तीखा हमला
बच्ची की कमाल: भरे गिलास से संतरा निकाला, पानी की एक बूँद भी नहीं गिरी!
बिग बॉस 19 में फुसफुसाहट पड़ी भारी, पूरे घर को मिला नॉमिनेशन का दंड!
आतंकवाद पर भारत का कड़ा रुख: चीन और अमेरिका के सामने विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को लताड़ा
भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज: 35 वर्षीय बावुमा कप्तान, 30 वर्षीय मार्करम उपकप्तान!