मेंथा तूफान का खतरा! दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट
News Image

अरब सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती सिस्टम विकसित हो रहे हैं। अगले 24 घंटों में यह चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 घंटों में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान मेंथा में बदलने की संभावना है। शाम तक यह आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।

यह तूफान पोर्ट ब्लेयर से लगभग 620 किलोमीटर पश्चिम में, चेन्नई से 780 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में और विशाखापत्तनम से 830 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है। इसके उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए गंभीर चक्रवात बनने की आशंका है।

मेंथा चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। इस खतरे को देखते हुए भारतीय सेना को अलर्ट पर रखा गया है।

दिल्ली-एनसीआर में भी अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 27 और 28 अक्टूबर को शाम या रात के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट लेने वाला है। 27 अक्टूबर से अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का असर बिहार तक पहुंचने की संभावना है। 29 से 31 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है, वहीं कुछ जिलों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 27 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है, जिसके कारण ठंड बढ़ने के आसार हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राहुल गांधी को बताया पाकिस्तानियों का जननायक, भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक का विवादित बयान

Story 1

बाड़मेर: भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी में हड़कंप

Story 1

37 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म को लेकर अनिल कपूर पर आदित्य पंचोली का निशाना

Story 1

बांग्लादेश के यूनुस ने पाकिस्तानी जनरल को भेंट किया विवादित नक्शा, भारत के पूर्वोत्तर राज्य दिखाए बांग्लादेश का हिस्सा

Story 1

विराट-रोहित को साथ खेलते देख ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर के छलके आंसू, वीडियो वायरल

Story 1

मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में भीषण आग, दमकल की गाड़ियाँ मौके पर!

Story 1

पृथ्वी शॉ का रणजी में तूफान, जड़ा दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक!

Story 1

दुश्मनों के उड़ेंगे होश! वायुसेना और इजरायली कंपनी के बीच 8000 करोड़ का महा सौदा!

Story 1

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम घोषित! बावुमा को कमान

Story 1

स्कूटी से गिरी पापा की परी , सड़क पर हंसी का फव्वारा!