लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। खरना के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पर पहुंचे और खरना प्रसाद ग्रहण किया। यह मुलाकात धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से खास मानी जा रही है।
चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का चरण स्पर्श कर अभिवादन किया। नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, क्या जी... हम तो ऐसे ही दर्शन करने चले आए।
मुख्यमंत्री ने घर के अंदर जाकर छठ माता की पूजा-अर्चना की और गुड़-चावल से बने खीर, रोटी और फल से युक्त खरना प्रसाद ग्रहण किया। दोनों नेताओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और बिहार में शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए नीतीश कुमार का चिराग पासवान के घर जाना राजनीतिक रूप से अहम है। एनडीए गठबंधन में रिश्तों के समीकरणों पर चल रही चर्चाओं के बीच यह दृश्य राजनीतिक संदेशों से भरा नजर आया।
नीतीश कुमार ने इस मुलाकात को धार्मिक आयोजन का हिस्सा बताया और कहा कि वे आस्था और परंपरा से जुड़े पर्व में शामिल होने आए हैं। चिराग पासवान ने कहा कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति की आत्मा है, यह पर्व हमें जोड़ता है, तोड़ता नहीं।
इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो गईं। लोगों ने इसे आस्था के साथ राजनीतिक सौहार्द का दृश्य बताया। समर्थकों ने कहा कि यह मुलाकात बिहार की सियासत में नई दिशा भी दे सकती है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासन को सुरक्षा और साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए थे। राजधानी सहित पूरे राज्य में घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी, और श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियां शुरू कर दीं।
नीतीश कुमार और चिराग पासवान का साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करना इस बात का प्रतीक बना कि छठ जैसे पर्व राजनीति से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने का काम करते हैं।
*खरना के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के पटना निवास पर पधारे।
— Arun Bharti (@ArunBhartiLJP) October 26, 2025
उन्होंने परिवार से मुलाक़ात की और खरना का प्रसाद ग्रहण किया।
यह सौहार्दपूर्ण मुलाक़ात आपसी सम्मान और हमारी एकजुटता का प्रतीक है, और जीत की ओर… pic.twitter.com/CKnPoIwHs6
बिहार चुनाव 2025: आरजेडी की घोषणा, जीते तो पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगी पेंशन!
रोहित शर्मा का धमाका जारी: 2027 वर्ल्ड कप पर बचपन के कोच का बड़ा खुलासा!
एक पैर, दो चोट: महिला वर्ल्ड कप से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल दर्द से कराह उठीं
किसान पिता, संघर्षपूर्ण जीवन, मां का सपना: उमा छेत्री ने वर्ल्ड कप में किया डेब्यू!
करूर भगदड़: पीड़ितों से मिलेंगे अभिनेता विजय, कल होगी महत्वपूर्ण मीटिंग
तेजस्वी के CM बनते ही वक्फ कानून खत्म! RJD MLC के बयान पर BJP का पलटवार
एलन मस्क की Starlink भारत में जल्द! जानिए कीमत, जियो से होगी सस्ती या महंगी?
सलमान खान आतंकी घोषित! जानिए भाईजान के किस बयान पर बिलबिलाया पाकिस्तान
विमान से उतरते ही ट्रंप का अनोखा अंदाज, मलेशिया के पीएम भी हुए हैरान!
लापरवाही का नतीजा: तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, राइडर घायल!