रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की अटकलें तभी थमेंगी, जब वो खुद वनडे टीम से संन्यास का ऐलान करेंगे। हालांकि, टी20 और टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर उन्होंने अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 38 साल के रोहित ने नाबाद 121 रनों की शानदार पारी खेलकर साबित कर दिया कि वो अब भी टीम के सबसे मजबूत बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टीम को 11 ओवर पहले ही जीत दिला दी।
इस वनडे सीरीज में रोहित का घटा हुआ वजन और फिट शरीर भी चर्चा में रहा। मैदान पर वो एकदम युवा और चुस्त दिख रहे थे। फील्डिंग के दौरान भी उनकी तेजी और लचीलापन देखने लायक था।
उनके बचपन के कोच दिनेश लाड ने संन्यास की किसी भी अफवाह पर विराम लगा दिया है और उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट बताया है। लाड ने कहा कि रोहित अपनी बल्लेबाजी से आलोचकों को जवाब दे रहे हैं, जो 2027 विश्व कप से पहले उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को लेने की वकालत कर रहे थे।
यह एक विशेष क्षण है। ऐसी बातें थीं कि वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है, उसे क्रिकेट खेलना बंद कर देना चाहिए, लेकिन उसने पिछले दो मैचों में दो अच्छी पारियां खेली हैं, लाड ने कहा। उन्होंने रोहित की 75 गेंद पर 73 रन और 120 गेंद पर 121* रनों की शानदार पारी का जिक्र किया, जिससे साबित होता है कि वो अभी भी देश के लिए योगदान करने वाले एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
लाड ने रोहित के सकारात्मक बदलावों के बारे में बात करते हुए कहा कि यह मानसिकता और आत्मविश्वास का मामला है, क्योंकि उन्हें पता था कि उनके पास टीम को देने के लिए और भी बहुत कुछ है। कोच के अनुसार, यही वजह है कि उन्होंने अभी तक अपने सर्वश्रेष्ठ प्रारूप से संन्यास नहीं लिया है और उन्होंने यह भी पुष्टि की कि रोहित दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 2027 विश्व कप के बाद ही संन्यास के बारे में सोचेंगे।
एकमात्र राज उनका आत्मविश्वास है। इसीलिए उन्होंने संन्यास नहीं लिया है। वह 2027 विश्व कप खेलना चाहते हैं और उसके बाद ही संन्यास लेंगे और वह इसके लिए तैयारी कर रहे हैं, लाड ने कहा।
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों में 202 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। आखिरी वनडे में शतक जड़ने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अब वो भारत लौटेंगे और इस साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली अगली वनडे सीरीज की तैयारी शुरू करेंगे। 30 नवंबर को रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत अपना पहला वनडे खेलेगा।
*Relive the moment, because Hitman in full flow is something you can never get tired of watching! 😍❤ pic.twitter.com/cy0QVqHnNl
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 25, 2025
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़: इंदौर में आरोपी की पुलिस ने निकाली हेकड़ी
क्या है चक्रवात मोंथा ? किन राज्यों में लाएगा तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
बाइक पर पटाखे और हवा में स्टंट: बाइकर की खतरनाक करतब देख लोग हैरान
रूस ने बनाई ब्रह्मांड भेदी परमाणु मिसाइल, दुनिया में मचा हड़कंप!
महा-सियासतः पीएम मोदी के लिए नकली यमुना , बीजेपी बोली खोदा पहाड़ निकली चुहिया
बिहार चुनाव: छठ पर सियासी संगम! चिराग ने छुए नीतीश के पैर, नए समीकरण
लापरवाही का नतीजा: तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, राइडर घायल!
क्या रोहित शर्मा IPL-19 में मुंबई इंडियंस छोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स में होंगे शामिल?
वन लास्ट टाइम : रोहित शर्मा का रहस्यमय संदेश, सोशल मीडिया पर मची खलबली
लापरवाही से बाइक चलाने वाले की वजह से कुरनूल बस में लगी आग, 20 की मौत